ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » संभल, हिंसा में फेंके गए पत्थरों से बनी नई पुलिस चौकी, 8 साल की बच्ची ने किया उद्घाटन

संभल, हिंसा में फेंके गए पत्थरों से बनी नई पुलिस चौकी, 8 साल की बच्ची ने किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में दीपा सराय इलाके में एक नई पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया। खास बात यह है कि इस चौकी के निर्माण में वही पत्थर और ईंटें इस्तेमाल की गई हैं, जिन्हें पिछले साल हुई हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर फेंका था। संभल के एसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के बाद इलाके की जांच की गई और तय हुआ कि दीपा सराय जैसे संवेदनशील क्षेत्र में नई पुलिस चौकी बनाई जाए।

Up news: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में दीपा सराय इलाके में एक नई पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया। खास बात यह है कि इस चौकी के निर्माण में वही पत्थर और ईंटें इस्तेमाल की गई हैं, जिन्हें पिछले साल हुई हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर फेंका था। पिछले साल शाही जामा मस्जिद के पास सर्वे के दौरान हुई हिंसा में पुलिस पर भारी पत्थरबाजी हुई थी। इन्हीं ईंटों और पत्थरों को अब चौकी की दीवारों में लगाकर एक तरह से संदेश दिया गया है कि कानून तोड़ने वालों को अब इसी मजबूती से जवाब मिलेगा। उद्घाटन की जिम्मेदारी जिले की 8 साल की मुस्लिम बच्ची जुनैरा फैसल को दी गई, जिसने औपचारिक रूप से फीता काटकर पुलिस चौकी को जनता को समर्पित किया।

Up news: पुलिस, 15 ट्रॉलियों भरकर आए थे पत्थर

संभल के एसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के बाद इलाके की जांच की गई और तय हुआ कि दीपा सराय जैसे संवेदनशील क्षेत्र में नई पुलिस चौकी बनाई जाए। हिंसा में पुलिस पर हमला करने के लिए जो पत्थर और ईंटें फेंकी गई थीं, उनमें से 15 ट्रॉलियों को चौकी बनाने में उपयोग किया गया है। उस घटना में गोली लगने से चार लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे।

जिले में बन रही हैं 37 नई पुलिस चौकियां

Up news: संभल के डीएम राजेंद्र पेंसिया के अनुसार जिले में कुल 37 पुलिस चौकियों का निर्माण प्रस्तावित है, जिनमें से कई लगभग तैयार हो चुकी हैं। दीपा सराय को सबसे संवेदनशील इलाकों में से एक बताते हुए डीएम ने कहा कि यहां चौकी बनने से पुलिस की मौजूदगी और निगरानी दोनों मजबूत होंगी। इसके साथ ही अभियुक्तों पर कड़ी कार्रवाई, गैर-जमानती वारंट, और एटीएस की मदद से संदिग्ध गतिविधियों की मॉनिटरिंग भी लगातार जारी है।

 

यह भी पढ़ें: Up News: लखनऊ में जबरन धर्मांतरण के दो मामले सामने, पीड़ित परिवारों ने विहिप से लगाई गुहार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल