ख़बर का असर

Home » बिहार » सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

Sasaram News

Sasaram News: रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इटम्हा बाजार में बुधवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना इटम्हा बाजार स्थित पीएनबी बैंक के समीप की बताई जाती है, जहां एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क से गुजर रही एक महिला एवं एक साइकिल सवार व्यक्ति को कुचल डाला। मृतकों की पहचान बाराडीह गांव निवासी वीरेंद्र चौधरी की 42 वर्षीय पत्नी आशा देवी एवं कांध बहुआरा गांव निवासी स्वर्गीय अवध कुमार सिंह के 50 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार सिंह के रूप में हुई है।

अनियंत्रित स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि हादसे की शिकार महिला अपने घर से बैंक की तरफ जा रही थी और साइकिल सवार व्यक्ति अपने गांव लौट रहे थे, तभी बाजार की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने दोनों में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की घटना स्थल पर हीं मौत हो गई, लेकिन वाहन चालक स्कॉर्पियो छोड़कर मौके से भागने में सफल रहा।

Sasaram News: आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

वहीं हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। हालांकि सूचना पर पहुंची नासरीगंज थाने की पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाते बुझाते हुए सड़क से दूर हटाया, जिससे वाहनों का परिचालन शुरू हो सका। पुलिस ने फिलहाल दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है और आगे की कार्रवाई चल रही है। पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो को भी जप्त कर लिया गया है तथा चालक की पहचान की जा रही है।

Report By: दिवाकर तिवारी

ये भी पढ़े… डेहरी में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, सड़कों पर आगजनी कर विधायक मुर्दाबाद के लगाए नारे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल