Weather Update: सर्दी के मौसम में बढ़ते कोहरे ने एक बार फिर हवाई यातायात की रफ्तार थाम दी है। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में दृश्यता बेहद कम होने से उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा है। हालात को देखते हुए देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।
एयरलाइन ने साफ किया है कि मौसम की वजह से कुछ उड़ानों के समय में बदलाव, देरी या रद्द होने की स्थिति बन सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें।
यात्रियों के लिए अहम सलाह
इंडिगो ने कहा है कि कोहरे के कारण न सिर्फ हवाई यातायात बल्कि सड़क यातायात भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है। फ्लाइट से जुड़ी जानकारी एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध कराई जा रही है
Weather Update: SMS और ई-मेल से मिलेंगे अपडेट
एयरलाइन के मुताबिक, जिन यात्रियों की उड़ानें प्रभावित होंगी, उन्हें उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर समय-समय पर सूचना दी जाएगी। मौसम के कारण यदि किसी फ्लाइट में बदलाव होता है, तो यात्री वैकल्पिक उड़ान का विकल्प चुन सकते हैं या रिफंड का दावा भी कर सकते हैं।
ऑपरेशन बहाल करने की कोशिश
इंडिगो ने बताया कि उसकी ऑपरेशन टीम लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जैसे ही दृश्यता में सुधार होगा, उड़ानों को सामान्य करने के प्रयास तेज कर दिए जाएंगे। एयरलाइन ने यात्रियों से संयम और सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर भी दी जानकारी
इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली और उत्तर-पूर्व भारत के कई क्षेत्रों में कोहरे के कारण फ्लाइट शेड्यूल प्रभावित हो रहा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले फ्लाइट स्टेटस जरूर जांचें और ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त समय रखें।
ये भी पढ़े… आज से यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र, विपक्ष के तेवर सख्त






