Home » बिहार » सासाराम में पागल कुत्तों का आतंक, ठोस कदम उठाने में फैल प्रशासन, गुस्साए लोग हुए आगबबूला

सासाराम में पागल कुत्तों का आतंक, ठोस कदम उठाने में फैल प्रशासन, गुस्साए लोग हुए आगबबूला

Sasaram News

Sasaram News: जिला मुख्यालय सासाराम में इन दिनों आवारा कुत्तों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। एक तरफ आवारा कुत्तों के आतंक से जहां शहर वासी सहमे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर गुरुवार को शहर के कई इलाकों में एक पागल कुत्ते ने दर्जनों लोगों को अपना शिकार बना लिया। शहर के धनपुरवा, महद्दीगंज, कबीरगंज, बौलिया रोड सहित अन्य इलाकों में एक पागल कुत्तों ने लगभग 15 लोगों को काट खाया, जिससे इन मोहल्लों के लोग दहशत में हैं।

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

पागल कुत्ते का शिकार हुए सभी लोग सदर अस्पताल सहित निजी क्लिनिको में अपना-अपना इलाज कर रहे हैं। सदर अस्पताल इलाज कराने पहुंची रंजू देवी ने बताया कि गुरुवार की सुबह घर में अचानक एक पागल कुत्ता घुस आया और भगाने के दौरान उसने बुरी तरह काट लिया। वहीं विनय कुशवाहा ने कहा कि सुबह-सुबह वे पोस्ट ऑफिस चौराहे के समीप खड़े थे, तभी अचानक एक पागल कुत्ते ने उन्हें काट लिया। उन्होंने बताया कि पागल कुत्ते ने उनके सामने हीं करीब 10 से 15 लोगों को काट लिया, जिससे पोस्ट ऑफिस चौराहे पर भगदड़ मच गई। सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंची सराय रोड निवासी सरिता देवी का कहना है कि सुबह-सुबह वह अपनी बच्ची को स्कूल छोड़ने के लिए जा रही थी, तभी अचानक से कुत्ते ने बच्ची के पैर में काट लिया।

Sasaram News: शहर में आवारा कुत्तों का आतंक

गौरतलब हो कि शहर में आवारा कुत्तों का आतंक काफी तेजी से बढ़ा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आवारा कुत्तों की संख्या के लिहाज से रोहतास जिला बिहार में तीसरे पायदान पर है। लेकिन आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ना तो कोई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं और ना हीं सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन हो रहा है।

Report By: दिवाकर तिवारी

ये भी पढ़े… पति के दूसरा निकाह से टूटी हिना, DM दफ्तर में फूट-फूटकर रोई, बोली ‘ससुराल भेजो या दो इच्छा मृत्यु की अनुमति’