ख़बर का असर

Home » बिहार » मेयर के काम न करने से नाराज लोग भूख हड़ताल पर बैठे

मेयर के काम न करने से नाराज लोग भूख हड़ताल पर बैठे

Bhagalpur news

Bhagalpur News: भागलपुर नगर निगम की स्थायी समिति बोर्ड और सामान्य बोर्ड के विरोध में एकदिवसीय सामूहिक भूख हड़ताल का आयोजन किया गया। यह भूख हड़ताल वार्ड संख्या–13 के पार्षद रंजीत मंडल के नेतृत्व में परवर्ती समाज की ओर से की गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

विकास कार्यों में रुचि नहीं ले रही मेयर

भूख हड़ताल का मुख्य कारण मेयर वसुंधरा लाल दे पर वार्ड संख्या–13 की लगातार उपेक्षा का आरोप बताया गया। पार्षद रंजीत मंडल ने कहा कि मेयर द्वारा वार्ड 13 में किसी भी प्रकार के विकास कार्यों में रुचि नहीं ली जा रही है, जिससे क्षेत्र के लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी वार्ड पार्षद अपने स्तर से किसी विकास योजना को आगे बढ़ाने का प्रयास करते हैं, तो मेयर की ओर से उसका विरोध किया जाता है। इस वजह से वार्ड में सभी विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं।

पार्षद रंजीत मंडल ने यह भी कहा कि उन्होंने कई बार इस समस्या को लेकर मेयर से संवाद करने की कोशिश की, लेकिन हर बार उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने चुनाव के समय किए गए वादों की याद दिलाते हुए कहा कि मेयर ने परवर्ती क्षेत्र को अपना “मायका” बताते हुए यहां सबसे अधिक विकास करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब वह वादा केवल बयानबाजी तक ही सीमित रह गया है।

Bhagalpur News: भूख हड़ताल पर बैठे लोग

भूख हड़ताल पर बैठे लोगों का कहना है कि वार्ड संख्या–13 में सड़क, नाला, सफाई, जलापूर्ति और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब है, लेकिन नगर निगम प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि वार्ड 13 में बिना किसी बाधा के विकास कार्यों को तत्काल शुरू किया जाए। वहीं आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और बड़े स्तर पर जन आंदोलन किया जाएगा।

Report By: शयामानंद सिह

ये भी पढ़े… दर्द में बदला कुदरत का करिश्मा! छिंदवाड़ा में चार बच्चों की जन्म के बाद दर्दनाक मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल