ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » अटल स्मृति सप्ताह से 2027 चुनाव की तैयारी तक, पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंकज चौधरी का सपा पर बड़ा हमला

अटल स्मृति सप्ताह से 2027 चुनाव की तैयारी तक, पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंकज चौधरी का सपा पर बड़ा हमला

Pankaj Chaudhary ने लखनऊ में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी भाजपा की नई टीम के गठन, सपा के परिवारवाद और अटल स्मृति सप्ताह को लेकर अहम घोषणाएं कीं।
लखनऊ में पंकज चौधरी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस

Pankaj Chaudhary: मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 को उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा लखनऊ में पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि जल्द ही भाजपा की नई प्रदेश टीम बनाई जाएगी।

यूपी भाजपा की नई प्रदेश टीम का गठन जल्द

पंकज चौधरी ने अपने इस मीडिया वार्ता में बताया कि भारतीय जनता पार्टी की खासियत यह है कि यहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष अथवा प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है, वही अगर समाजवादी पार्टी की बात करें तो किसी को भी अध्यक्ष बनने के लिए मानो दोबारा जन्म लेना पड़ेगा, क्योंकि उस पार्टी में अध्यक्ष सिर्फ उनके परिवार से ही बनते हैं।

Pankaj Chaudhary: लखनऊ में पंकज चौधरी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस
लखनऊ में पंकज चौधरी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस

उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2012 में सपा पार्टी ने मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया था, वो भी उस समय जब पार्टी में उनसे वरिष्ठ नेता आजम खान मौजूद थे। इस तरह एक वरिष्ठ नेता के अधिकार को छीन लिया गया था।

Pankaj Chaudhary: भाजपा ही असली लोकतांत्रिक पार्टी

पंकज चौधरी का कहना है कि यदि किसी पार्टी में सच में लोकतंत्र मौजूद है, तो वह बीजेपी पार्टी है। इस बात के लिए उन्होंने उदाहरण भी दिया और बताया कि साल 1989 में पिछले वर्ग के व्यक्ति कल्याण सिंह को भाजपा पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष बनाया था, यही नहीं उन्हें 1991 में मुख्यमंत्री भी बनाया गया था। वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पिछले वर्ग से है और तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं।

बता दें, 14 दिसंबर 2025 को पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बने थे। तीन दिन पहले वे दिल्ली से लखनऊ पहुंचे थे और तब से लगातार बैठकों में व्यस्त बने हुए हैं।

PDA पर तंज: ‘पारिवारिक दल अलायंस’ है सपा का नारा

पंकज चौधरी ने अपने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सपा नेता अखिलेश यादव के PDA का असल मतलब ‘पारिवारिक दल अलायंस’ है। यही नहीं पंकज चौधरी ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए इस गठबंधन में जुड़ी अधिकतर पार्टियों को पारिवारिक दल बताया हैं। इसी के साथ उन्होंने आगे कहां कि बीजेपी पार्टी में जरूरत पड़ने पर सभी की राय से टीम बनाई जाती है।

Pankaj Chaudhary: लखनऊ में पंकज चौधरी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस
लखनऊ में पंकज चौधरी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस

मेरी राजनीति सबको साथ लेकर चलने की है: Pankaj Chaudhary

पंकज चौधरी ने अपने बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी राजनीति सबको साथ लेकर चलना है। साथ ही वह राजनीति में किसी भी प्रकार की चालाकी और जोड़-तोड़ नहीं करते है। पार्टी में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं की एक अहम भूमिका होती है और कोई भी परिपूर्ण नहीं हो सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि है और वे सभी फैसले कार्यकर्ताओं के हित को ध्यान में रखकर करेंगे, साथ ही उन्हें हर संभव सहयोग भी देंगे।

25 से 31 दिसंबर तक मनाया जाएगा अटल स्मृति सप्ताह

नए प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा पार्टी 25 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में ‘अटल स्मृति सप्ताह’ आयोजित करने वाली है। इस दौरान अटल जी की स्मृति में अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और उनके जीवन व विचारों पर प्रकाश डाला जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन भी करने वाली है, जबकि 26 दिसंबर को पूरे प्रदेश में वीर बाल दिवस मनाया जाएगा

यह भी पढ़ें: लखीमपुर में नीतीश कुमार के कृत्य और संजय निषाद के बयान पर भड़की सपा महिला सभा, कलेक्ट्रेट में भरी हुंकार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल