ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » UP Assembly: शीतकालीन सत्र में रागिनी सोनकर का ऊर्जा मंत्री पर हमला, बिजली और प्रदूषण पर गर्म बहस

UP Assembly: शीतकालीन सत्र में रागिनी सोनकर का ऊर्जा मंत्री पर हमला, बिजली और प्रदूषण पर गर्म बहस

यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में रागिनी सोनकर और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के बीच बिजली और प्रदूषण को लेकर तीखी बहस हुई। महाना ने कानपुर का नाम सुनते ही आपत्ति जताई।
रागिनी सोनकर ने ऊर्जा मंत्री पर कसा तंज

UP Assembly: बुधवार, 24 दिसंबर 2025 को उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का चौथा अथवा अंतिम दिन है। ऐसे में मंत्री और विपक्ष के बीच इल्जामों का सिलसिला चल रहा है। इसी कड़ी में विधानसभा में ऊर्जा मंत्री पर रागिनी सोनकर द्वारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मंत्रीजी दावा करते हैं कि पुरे प्रदेश में 24 घंटे ही बिजली मिलती है और इसके बाद किसान को भी अब कोई परेशानी का सामना नहीं करता पड़ रहा है।

रागिनी सोनकर ने ऊर्जा मंत्री पर कसा तंज

जब भाजपा का ही एक कार्यकर्ता मंत्रीजी के पास उनसे मुलाकात करने आता है, तो वह माला पहनते हुए मंत्री जी के कान में इस बात की जानकारी देता है कि 14 घंटे से अधिक बिजली नहीं मिल रही है। लेकिन इस बात को सुनने के बाद मंत्रीजी भगवान के नाम का जप करके इस बात को पूरी तरह से अनदेखा कर देते हैं। रागिनी सोनकर ने अपनी बात को आगे रखते हुए कहा कि अगर वित्त मंत्री कोई ऐसा चश्मा लेकर आते जिससे बिजली दिखाई देती हो, तो वह चश्मा विपक्ष को भी दे दें। इसके बाद उन्होंने सियावर रामचंद्र, जय बजरंगबली और नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव के नारे लगाए।

UP Assembly: रागिनी सोनकर ने ऊर्जा मंत्री पर कसा तंज
रागिनी सोनकर ने ऊर्जा मंत्री पर कसा तंज

इसके बाद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने रागिनी सोनकर के बयान का जवाब देते हुए कहा कि, ” बिजली उत्पादन ढाई गुना बढ़ा है। जौनपुर में भी वितरण हो रहा है। बदलापुर विधायक को दिखाई देता है, आपको नहीं दिखता। आपको बिजली से नहीं, भगवान राम से दिक्कत है।”

UP Assembly: महाना और सपा विधायक के बीच AQI को लेकर बहस

वहीँ हाल ही की खबरों में बना हुआ प्रदुषण और AQI का विषय सभा में उठाया गया। विधानसभा में महाना और सपा के विधायक आर. के. वर्मा के बीच AQI को लेकर बहस शुरू हो गई। बता दें, सपा विधायक ने कहा कि कानपुर में AQI 400 पार कर गया है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें रोकते हुए कहा कि आप गलत जानकारी मत दीजिए। कानपुर का AQI 100 से ऊपर नहीं है।

सपा विधायक ने अपने बात आगे राखी और कहा कि मैं कानपुर से नहीं और प्रयागराज का डेटा बता रहा हूँ। वहां का AQI 432 है। महाना ने मोबाइल से AQI चेक किया और कहा कि कानपुर का AQI 149 है। उन्होंने यह भी कहा कि “कानपुर का AQI 149 है। आपका AQI भी आपके हिसाब से बढ़ा हुआ है। आप डॉक्टर हैं, पूरे प्रदेश का AQI एक जैसा कैसे हो सकता है? जहां आप रहेंगे, वहीं गहरा प्रदूषण फैलाएंगे।”

स्वामी अग्निवेश ने महाना से सवाल उठाया

इस बीच, स्वामी अग्निवेश ने महाना से कहा कि आपकी लंबी उम्र की कामना करता हूं। मेरे अलावा और कौन ऐसा करेगा? फिर उन्होंने कहा, “मैं भी योगी हूं, मुख्यमंत्री भी योगी हैं। सीएम ने कहा कि मुझे बहुत प्यार करते हैं। लोग जलने लगे हैं। प्यार किया तो डरना क्या? क्या सीएम बताएंगे कि मेरे क्षेत्र में 7 मीटर चौड़ीकरण वाली सड़क कब बनेगी?

सपा के वॉकआउट पर केशव मौर्य का जवाब

विधानपरिषद में सपा के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। उन्होंने MLC वेल आकर जोर-जोर से नारे लगाना शुरू कर दिया और फिर वहां वॉकआउट कर दिया। इस पर केशव मौर्य ने कहा कि, “सच सुनने का साहस इनमें नहीं है। सपा ने नकल माफिया तैयार किए थे। सपा सांप नाथ का रूप धारण करके आरक्षण खा जाती है। जब से बिहार हारे, तब से अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। सपा मुंह दिखाने लायक नहीं है। ये जातिवादी और परिवार वादी लोग हैं।”

केशव मौर्य की तीखी टिप्पणी
केशव मौर्य की तीखी टिप्पणी

आज सपा के विधायकों द्वारा अरावली पर्वत श्रृंखला को बचाने के लिए प्रदर्शन भी किया गया और इसी के साथ सरकार के खिलाफ नारे लगाए। बता दें, मुख्यमंत्री योगी आज दोपहर ढाई बजे विधानसभा में अपना भाषण देंगे।

ये भी पढ़े… वर्दी की मर्यादा तार-तार: सीतापुर में पुलिसकर्मी का गांजा-शराब पीते वीडियो आया सामने

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल