Moradabad News: मुरादाबाद में फर्जी पहचान का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक पर आरोप है कि वह अपनी असली पहचान छिपाकर खुद को हिंदू बताकर एक हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा था।
हाथ में कलावा और कड़ा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी युवक ने हाथ में कलावा और कड़ा पहन रखा था ताकि वह खुद को हिंदू दर्शा सके। स्थानीय लोगों को युवक की गतिविधियों पर शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने उससे पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान युवक की बातों में विरोधाभास पाए जाने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने युवक से सख्ती से पूछताछ की और तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। साथ ही युवती को थाने ले जाया गया, जहां उसके परिजनों को बुलाया गया।
Moradabad News: पुलिस बोली- सख्त कार्रवाई होगी
पुलिस के अनुसार, युवती के परिजनों के पहुंचने के बाद युवती को सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द कर दिया गया है। युवती द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालात पूरी तरह नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।
Report By: BP Upadhyay
ये भी पढ़े… सपा की दुखती रग पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने रखा हाथ! बोले- ‘यूपी हुआ माफिया-मुक्त, तो हो रहा दर्द’






