Home » राष्ट्रीय » पीएम मोदी के 11 वर्षों की आर्थिक उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक मोदी युग’ का लोकार्पण

पीएम मोदी के 11 वर्षों की आर्थिक उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक मोदी युग’ का लोकार्पण

 Book Modiyug

Book Modiyug: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति एन्क्लेव, नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा सांसद प्रो. (डॉ.) सिकंदर कुमार की पुस्तक ‘मोदी युग में भारत का आर्थिक सशक्तीकरण’ का विमोचन किया। यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल में हुए आर्थिक सुधारों और उपलब्धियों पर आधारित है।

भारत की अर्थव्यवस्था को नई गति

उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक नीतियों के चलते भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और तीसरे स्थान की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद लागू की गई गवर्नेंस नीतियों से भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है।

Book Modiyug: जीएसटी और डीबीटी से बदला सिस्टम

सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि जीएसटी से देश एक साझा बाजार बना, जिससे किसानों और छोटे व्यापारियों को सीधा लाभ मिला। वहीं, जीरो बैलेंस बैंक खातों और डीबीटी प्रणाली के जरिए सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है।

बिजली, निवेश और रोजगार में सुधार

उपराष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रीय बिजली ग्रिड से बिजली कटौती खत्म हुई और जनरेटर युग समाप्त हुआ। प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से विदेशी निवेश बढ़ा है, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं और आर्थिक क्रांति की शुरुआत हुई है।

Book Modiyug: आर्थिक आंकड़ों में बड़ा बदलाव

लेखक प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा कि 2014 में 10 प्रतिशत मुद्रास्फीति के मुकाबले आज देश 7–8 प्रतिशत विकास दर दर्ज कर रहा है। उन्होंने बताया कि 748 बिलियन डॉलर का विदेशी निवेश आया, 220 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन हो रहा है और यूपीआई के जरिए रिकॉर्ड लेनदेन हुआ है।

 

ये भी पढ़ें…गोकशी के पांच आरोपी मुरादाबाद में पुलिस के हत्थे चढ़े, एक घायल