Mamata Banerjee: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मुस्लिम वोट हासिल करने के लिए उनकी सरकार बांग्लादेशियों का समर्थन कर रही है। उन्होंने बंगाल पुलिस की कार्रवाई को बर्बर बताते हुए ममता सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।
बंगाल पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
गिरिराज सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बंगाल में साधु-संतों और हिंदू संगठनों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था। लेकिन ममता सरकार ने लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों पर बेरहमी से कार्रवाई की।
Mamata Banerjee: साधु-संतों पर बर्बरता का आरोप
केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि साधु-संतों और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर पीटा गया। उन्होंने कहा कि यह ममता सरकार की मानसिकता को दर्शाता है और साफ संकेत देता है कि राज्य सरकार हिंदुओं की आवाज दबा रही है।
मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति का आरोप
गिरिराज सिंह ने दावा किया कि ममता बनर्जी सरकार मुस्लिम वोट बैंक के लिए बांग्लादेशियों का खुला समर्थन कर रही है और हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचारों पर आंख मूंदे बैठी है।
Mamata Banerjee: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का मुद्दा
भाजपा नेता उमेश राय ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। उनके घर लूटे जा रहे हैं, महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं और मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह घटनाएं सुनियोजित हैं और पूरी दुनिया के हिंदुओं को डराने की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढ़ें… पीएम मोदी के 11 वर्षों की आर्थिक उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक मोदी युग’ का लोकार्पण






