Home » पश्चिम बंगाल » Gangasagar Rally: दीपू दास परिवार को मदद का वादा, शुभेंदु अधिकारी का गंगासागर में 2026 चुनाव अपील

Gangasagar Rally: दीपू दास परिवार को मदद का वादा, शुभेंदु अधिकारी का गंगासागर में 2026 चुनाव अपील

शुभेंदु अधिकारी पहुंचे गंगासाग
Spread the love

Gangasagar Rally: दक्षिण 24 परगना, गंगासागर में शुभेंदु अधिकारी की जनसभा, दीपु दास के परिवार को आर्थिक मदद का आश्वासन; “बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे” का नारा।कोलकाता हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए, बुधवार को राज्य के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी दक्षिण 24 परगना के गंगासागर में जनसभा के लिए पहुंचे। दोपहर करीब साढ़े एक बजे, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्होंने ऐतिहासिक कपिलमुनि आश्रम में पूजा-अर्चना की। इसके बाद शुभेंदु अधिकारी भारत सेवाश्रम संघ की स्थानीय शाखा में भी पहुंचे और वहां कुछ समय बिताया। उनके आगमन पर गंगासागर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया।

Gangasagar Rally: शुभेंदु अधिकारी पहुंचे गंगासाग
शुभेंदु अधिकारी पहुंचे गंगासाग

जनसभा में भारी उत्साह

उसके बाद नेता प्रतिपक्ष चौरंगी इलाके में आयोजित जनसभा में शामिल हुए। सुबह से ही सभा स्थल पर भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक जमा होने लगे थे। पार्टी के झंडे और नारेबाजी से पूरा इलाका गूंज उठा। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस और प्रशासन ने कपिलमुनि आश्रम, भारत सेवाश्रम संघ और सभा स्थल के आसपास पर्याप्त सुरक्षा तैनात की।

Gangasagar Rally: शुभेंदु अधिकारी पहुंचे गंगासाग
शुभेंदु अधिकारी पहुंचे गंगासाग

दीपु दास परिवार को आर्थिक मदद

चौरंगी की जनसभा में शुभेंदु अधिकारी ने दीपु दास के परिवार को आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के सभी हिंदू परिवारों से एक-दूसरे की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा, “बांग्लादेश जैसे हालात बंगाल में बनाए जा रहे हैं। बंगाल में हिंदुओं की जनसंख्या का अनुपात लगातार घट रहा है। बंगाल को किसी भी हाल में बांग्लादेश नहीं बनने दिया जाएगा।”

शुभेंदु अधिकारी पहुंचे गंगासाग
शुभेंदु अधिकारी पहुंचे गंगासाग

2026 में भाजपा को सत्ता में लाने की अपील

उन्होंने आगे कहा कि गंगासागर में पुल उसी दिन बनेगा, जिस दिन राज्य में भाजपा सत्ता में आएगी, क्योंकि यह राष्ट्रीय जलमार्ग है और मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यहां पुल नहीं बनवा सकतीं।

शुभेंदु अधिकारी पहुंचे गंगासाग
शुभेंदु अधिकारी पहुंचे गंगासाग

वोट को लेकर शुभेंदु अधिकारी ने स्थानीय लोगों से 2026 में भाजपा को सत्ता में लाने की अपील की और कहा,
“26 में भाजपा को लाइए। टाटा को वापस लाएंगे। सागर को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाएंगे और गंगासागर मेले को अंतरराष्ट्रीय मेला का दर्जा देंगे।”

Report By: Pijush

ये भी पढ़े… योगी सरकार में मदरसों की पढ़ाई से मोहभंग, 10 साल में 80% तक गिरी छात्रों की संख्या,आंकड़े, कारण और पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments