ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » यूनुस के नेतृत्व में बर्बादी की ओर बांग्लादेश, पाक दखल खतरनाक: नसीम

यूनुस के नेतृत्व में बर्बादी की ओर बांग्लादेश, पाक दखल खतरनाक: नसीम

Bangladesh News:

Bangladesh News: बांग्लादेश के पूर्व सांसद और अवामी लीग के संयुक्त महासचिव एएफएम बहाउद्दीन नसीम ने अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यूनुस के नेतृत्व में बांग्लादेश तेजी से बर्बादी के कगार पर पहुंच रहा है और देश को एक आतंकवादी राज्य में बदला जा रहा है। नसीम के अनुसार, वर्तमान हालात बेहद चिंताजनक हैं और पाकिस्तान का बढ़ता दखल देश की संप्रभुता के लिए खतरनाक संकेत है।

हिंसा और अराजकता का दौर

आईएएनएस से खास बातचीत में नसीम ने कहा कि बीते 14–16 महीनों से बांग्लादेश में दंगे, हत्याएं, तोड़फोड़ और आगजनी आम हो गई हैं। अवामी लीग के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासतौर पर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और आम नागरिकों के लोकतांत्रिक व मौलिक अधिकार खत्म हो चुके हैं।

Bangladesh News: कट्टरपंथी ताकतों का उभार

पूर्व सांसद ने दावा किया कि बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी, इस्लामी छात्र शिविर और बीएनपी से जुड़े कट्टरपंथी और आतंकी संगठन सक्रिय हो गए हैं। ये सभी ताकतें यूनुस सरकार के संरक्षण में काम कर रही हैं। नसीम ने कहा कि देश में न तो कानून का राज है और न ही प्रेस की आजादी बची है।

पाकिस्तान और आईएसआई का प्रभाव

नसीम ने आरोप लगाया कि यूनुस सरकार पाकिस्तान समर्थक है और आईएसआई का प्रभाव साफ नजर आता है। उन्होंने कहा कि कराची से अनाज आयात किया जा रहा है, जो पहले कभी नहीं हुआ। उनका दावा है कि इतिहास को फिर से लिखा जा रहा है और 1971 के मुक्ति संग्राम व ‘मुक्ति योद्धाओं’ के योगदान को मिटाने की कोशिश की जा रही है, जो बांग्लादेश की आत्मा पर सीधा हमला है।

ये भी पढ़ें…कूचबिहार में मवेशी तस्करी का प्रयास, दो असमिये गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल