ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » मध्य प्रदेश में गांव-गांव तक पहुंचेगी सस्ती बस सेवा, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

मध्य प्रदेश में गांव-गांव तक पहुंचेगी सस्ती बस सेवा, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

Mp News

Mp News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को सतना के आईएसबीटी परिसर में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही मुख्यमंत्री सुगम लोक परिवहन सेवा शुरू की जाएगी, जिसके तहत गांव-गांव तक सस्ती और सुविधाजनक बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि शहरों में लग्जरी बसें चलाई जाएंगी।

नए साल से शुरू होगी सरकारी बस सेवा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नए साल से प्रदेश में सरकारी बसों का संचालन शुरू करने जा रही है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश को एक परिवार मानकर विकास के फैसले ले रही है, जिनमें अंत्योदय और ग्रामोदय दोनों की भावना शामिल है।

Mp News: सतना को मिलेगी विकास की नई उड़ान

सीएम मोहन यादव ने सतना के विकास को लेकर कई घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि सतना विमानतल की एयरस्ट्रिप को बढ़ाकर 1800 मीटर किया जाएगा, जिससे जेट विमानों की लैंडिंग संभव हो सकेगी। इसके साथ ही बरगी नहर परियोजना के माध्यम से जिले की 1.5 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि को स्थायी सिंचाई सुविधा मिलेगी।

चित्रकूट को बनाया जाएगा भव्य धार्मिक केंद्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम की कर्मभूमि चित्रकूट को भव्य और दिव्य धाम के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या के बाद चित्रकूट का विशेष धार्मिक महत्व है और सरकार यहां के समग्र विकास के लिए संकल्पित है। कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रतिमा बागरी और सांसद गणेश सिंह भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें…पश्चिम बेंगाल: अलीपुरद्वार में कोहरे का कहर, NH-31 पर भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल