Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित जिला अस्पताल (ओयल) से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार और रूह कपा देने वाली खबर सामने आई है। जहाँ एक तरफ सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ की बात करती है, वहीं ‘खबर इंडिया’ की जीरो ग्राउंड पड़ताल ने अस्पताल के भीतर चल रहे ‘उगाही के खेल’ का पर्दाफाश किया है। इलाज न मिलने और डॉक्टर के खौफनाक व्यवहार से तंग आकर एक युवती ने मौत को गले लगाने की कोशिश की।
15 हजार की मांग और मानसिक प्रताड़ना
‘खबर इंडिया’ के रिपोर्टर संजय कुमार राठौर ने जब जमीन पर उतरकर इस मामले की पड़ताल की, तो रोंगटे खड़े कर देने वाले तथ्य सामने आए। पीड़ित युवती का भाई पिछले 4 दिनों से पैर की गंभीर चोट के कारण जिला अस्पताल ओयल में भर्ती है। युवती का नाम सौम्या शर्मा है युवती का आरोप है कि डॉक्टर ने भाई के ऑपरेशन के लिए उससे 15,000 रुपये की मोटी रकम मांगी। जब युवती ने अपनी लाचारी और गरीबी का हवाला दिया, तो डॉक्टर का दिल नहीं पसीजा, बल्कि उसने युवती को बुरी तरह डराया और धमकाया। युवती ने कैमरे पर रोते हुए बताया कि डॉक्टर ने उसके साथ अभद्रता की और उसे मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित किया कि वह टूट गई।

Lakhimpur Kheri: सिस्टम की हार का लाइव वीडियोलखीमपुर खीरी
इस मामले का सबसे विचलित करने वाला हिस्सा ‘खबर इंडिया’ के रिपोर्टर संजय कुमार राठौर के पास मौजूद वह वीडियो है, जिसमें युवती सिस्टम की बेरुखी और डॉक्टर की प्रताड़ना से आहत होकर कैमरे के सामने ही शैंपू पीती नजर आ रही है। यह वीडियो चीख-चीख कर गवाही दे रहा है कि कैसे एक गरीब परिवार के लिए सरकारी अस्पताल ‘मदद’ की जगह ‘मुसीबत’ का अड्डा बन गया है।
अस्पताल में हड़कंप: युवती की हालत नाजुक
अस्पताल परिसर में युवती द्वारा जहरीला पदार्थ (शैंपू) गटकने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में युवती को उसी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। सवाल यह उठता है कि जो डॉक्टर जीवन बचाने के लिए भगवान का रूप माने जाते हैं, वही अगर जान लेने पर उतारू हो जाएं तो गरीब जनता कहाँ जाएगी?
Lakhimpur Kheri: कठोर कार्रवाई की मांग
‘खबर इंडिया’ इस सनसनीखेज खुलासे के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से मांग करता है कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ तत्काल कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार को न्याय मिले और अस्पताल में चल रहे इस ‘वसूली रैकेट’ का खात्मा हो।






