Home » राष्ट्रीय » नया भारत घर में घुसकर मारता है- बांग्लादेश को लेकर आनंद दुबे का सरकार पर तीखा बयान

नया भारत घर में घुसकर मारता है- बांग्लादेश को लेकर आनंद दुबे का सरकार पर तीखा बयान

Bangladesh Hindu
Spread the love

Bangladesh Hindu: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हो रही कथित हिंसा को लेकर भारत में सियासत तेज हो गई है। विपक्षी दल केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने इस स्थिति को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए।

बांग्लादेश पर कड़ी कार्रवाई की मांग

आनंद दुबे ने कहा कि देश में हिंदुत्व की बात करने वाली भाजपा की केंद्र सरकार होने के बावजूद बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद है और इसे रोका जाना चाहिए। दुबे ने मांग की कि जैसे पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया, वैसे ही बांग्लादेश को भी उसी भाषा में जवाब दिया जाना चाहिए।

Bangladesh Hindu: किस बयान से मचा सियासी बवाल ?

आनंद दुबे ने अपने बयान में कहा कि बांग्लादेश को डराने की जरूरत है, ताकि वहां हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार रुक सकें। उन्होंने कहा कि हिंदू सहिष्णु हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे शस्त्र नहीं उठा सकते। उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मुद्दे पर बड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, अन्यथा हिंदुओं की बात करने का नैतिक अधिकार खो देंगे।

मेयर विवाद और RSS पर भी दिया बयान

एआईएमआईएम प्रवक्ता वारिस पठान के बयान पर पलटवार करते हुए आनंद दुबे ने कहा कि मुंबई का मेयर मराठी ही होगा और यह सभी जानते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता चुनावी ध्रुवीकरण के लिए जानबूझकर भड़काऊ बयान देते हैं। वहीं, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के आरएसएस को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि आरएसएस और दिग्विजय सिंह की विचारधाराओं में स्पष्ट विरोधाभास है और आरएसएस का हिंदुत्व के लिए किया गया कार्य किसी से छिपा नहीं है।

ये भी पढ़ें…केटीआर का बड़ा आरोप: 5 लाख करोड़ की औद्योगिक जमीन बेची जा रही

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments