ख़बर का असर

Home » बिहार » बिहार में चिकन चिली बना हिंसा की वजह? युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक

बिहार में चिकन चिली बना हिंसा की वजह? युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक

Nawada News

Nawada News: नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के घसियाडी गांव में सोमवार रात चिकन चिली खाने के दौरान हुए विवाद में एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक राजेश मांझी को चिंताजनक हालत में पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएम सीएच) रेफर किया गया है। इस घटना में एक अन्य युवक अमरकांत कुमार भी घायल हुआ है।

चिकन चिली खा रहे युवकों से हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात राजेश मांझी और उसके दोस्त गोपाल कुमार सहित तीन युवक घसियाडी गांव में चिकन चिली खा रहे थे। इसी दौरान 3-4 की संख्या में कुछ लोग वहां पहुंचे और चिकन चिली खा रहे युवकों से विवाद शुरू कर दिया। विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया. मारपीट के दौरान एक हमलावर ने राजेश मांझी पर ऑटोमेटिक चाकू से ताबड़तोड़ वार किए. उसके जंघा और हाथ पर तीन जगह चाकू लगे, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीएम सीएच रेफर कर दिया गया।

Nawada News: मामले की जांच में जुटी पुलिस 

इस मारपीट में अमरकांत कुमार नामक एक अन्य युवक के सिर पर ईंट से वार किया गया, जिससे वह भी जख्मी हो गया। राजेश मांझी के दोस्त गोपाल कुमार ने बताया कि वे दुकान से चिकन चिली खरीदकर लाए थे और खा रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने आकर गाली-गलौज की और फिर चला गया। थोड़ी देर बाद वह वापस आया और अचानक मारपीट करने लगा। गोपाल कुमार के अनुसार, हमलावरों ने अचानक चाकू निकालकर राजेश मांझी पर वार किया, जिससे वे कुछ समझ नहीं पाए। मारपीट में 5-6 लोग शामिल थे और घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Report By: ऋषभ कुमार

ये भी पढ़े… बांग्लादेश में दीपू दास की हत्या के बाद हिंदू रक्षा दल ने गाजियाबाद में बांटीं तलवारें कहा- ‘जिहादियों से डरना नहीं’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल