Home » उत्तर प्रदेश » मेरठ में रेलवे सुपरवाइजर ने की आत्महत्या, प्रेमिका से वीडियो कॉल पर कहा ‘मेरे प्यार को मत ठुकराओ नहीं तो मैं मर जाऊंगा…’

मेरठ में रेलवे सुपरवाइजर ने की आत्महत्या, प्रेमिका से वीडियो कॉल पर कहा ‘मेरे प्यार को मत ठुकराओ नहीं तो मैं मर जाऊंगा…’

Meerut News
Spread the love

Meerut News: मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव में सोमवार सुबह सनसनी फैल गई जब आम के बाग में रेलवे कर्मचारी का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान न्यू सकौती रेलवे स्टेशन पर तैनात सुप्र‌वाइजर सुमित (35 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजन और पुलिस दोनों ही इस घटना को प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मान रहे हैं।

सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

पहले जानें क्या है मामला? 

रविवार देर रात सुमित ने अपनी प्रेमिका लक्ष्मी निवासी शोभापुर से फोन पर बातचीत की थी। भावनात्मक स्थिति में उसने फोन पर कहा मेरे प्यार को मत ठुकराओ मैं तुम्हारे बिना नहीं जी सकता। बताया जा रहा है कि प्रेमिका के इनकार करने के बाद सुमित टूट गया। उसने कॉल पर ही कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है और इसके कुछ ही देर बाद उसने फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह करीब 12 बजे गांव के कुछ ग्रामीण जब खेतों की ओर जा रहे थे तो उन्होंने एक पेड़ से लटका शव देखा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक की बाइक और हेलमेट भी मौके पर बरामद हुए हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और मोबाइल से मिले कॉल रिकॉर्ड को अपने कब्जे में लिया है।

Meerut News: डर की वजह से टूटा सुमित

सुमित मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के किठौली गांव का रहने वाला था। वह अविवाहित था और पिछले चार वर्षों से लक्ष्मी के साथ प्रेम संबंध में था। परिवार में पिता कृष्णपाल मां सुमन और दो बड़े भाई धीरज उर्फ सोनू और दीपक के अलावा एक बहन प्रियंका है। मृतक के भाई दीपक ने आरोप लगाया कि लक्ष्मी उसके भाई को कई महीनों से ब्लैकमेल कर रही थी। दीपक के अनुसार तीन साल पहले उसी लड़की ने झूठे मुकदमे में मेरे भाई को जेल भिजवाया था। बीती रात भी उसने पुलिस बुलाकर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। लगातार मानसिक उत्पीड़न और डर की वजह से सुमित टूट गया और यह कदम उठा लिया।

मैसेज भी प्रेमिका को किए थे
                                                   मैसेज भी प्रेमिका को किए थे

दौराला के सर्किल अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है जिसमें सुमित और युवती के बीच बातचीत दर्ज है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सटीक कारणों पर स्थिति स्पष्ट होगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments