ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » जश्न मनाने की सनक ने बना दिया चोर! New Year पार्टी का खर्च निकालने के लिए बदमाशों ने किया रेलवे ट्रैक पर हाथ साफ

जश्न मनाने की सनक ने बना दिया चोर! New Year पार्टी का खर्च निकालने के लिए बदमाशों ने किया रेलवे ट्रैक पर हाथ साफ

Muzaffarnagar News

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में मंसूरपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रेलवे ट्रैक से चोरी करने वाले तीन शातिर युवकों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नए साल की पार्टी मनाने के लिए पैसे जुटाने के इरादे से रेलवे लाइन से चोरी की वारदात को अंजाम देने निकले थे लेकिन पुलिस की सतर्कता ने इन्हें समय रहते पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से 326 पेंडल क्लिप एक महिंद्रा ट्रैक्टर ट्रॉली, अवैध तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में मोहित, रोहित, और निशु, जो जड़ौदा मंसूरपुर के रहने वाले हैं, जबकि चौथा अभियुक्त प्रवीण उर्फ भूरा कबाड़ खरीदने का काम करता है और भौराखुर्द का निवासी है।

नए साल की पार्टी के लिए बनाई थी चोरी की योजना

मोहित रोहित और निशु ने 28 दिसंबर की रात डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (रेलवे लाइन) से बड़ी मात्रा में पेंडल क्लिप चोरी की थी। इसके बाद उन्होंने चोरी का माल ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर खेतों के बीच छिपा दिया था। योजना थी कि नए साल से पहले यह कबाड़ प्रवीण को बेचकर पार्टी के लिए पैसा जुटाया जाए। लेकिन 31 दिसंबर की रात मंसूरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हाईवे-58 के बेगराजपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया।

रेलवे ट्रैक डिस्टर्ब होने का था खतरा

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपियों की करतूत से रेलवे ट्रैक डिस्टर्ब होने की संभावना थी जो गंभीर हादसे का कारण बन सकती थी। पुलिस ने मामले में धारा 303 (2) बीएनएस और 150 रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती पूछताछ में यह भी सामने आया है कि ये आरोपी इससे पहले भी आस-पास के जिलों में इसी तरह की चोरी की वारदातें कर चुके हैं।

पहले भी रहे हैं सक्रिय अपराधी

जांच में पता चला है कि गिरफ्तार कबाड़ी प्रवीण पहले भी तीन से चार साल पहले इसी तरह का माल खरीद चुका है। वहीं बाकी तीनों आरोपी भी कई बार रेलवे संपत्ति चोरी के मामलों में शामिल रह चुके हैं। पुलिस अब उनके पुराने मामलों की भी छानबीन कर रही है। मामले में एसएसपी वर्मा ने बताया कि नए साल की पार्टी जैसे तुच्छ कारण के लिए रेलवे संरचना के साथ छेड़‌छाड़ करना बेहद खतरनाक अपराध है। अगर समय रहते आरोपियों को गिरफ्तार न किया जाता तो यह चोरी बड़ा हादसा करा सकती थी। पुलिस ने चारों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अन्य मामलों में भी पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़े… नागरिकता बताने वाली ‘जादुई मशीन’: कौशांबी SHO के अनोखे टेस्ट ने सोशल मीडिया पर उड़ाया खाकी का मजाक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल