Home » पश्चिम बंगाल » ठहराव नहीं तो रेल रोको: विधायक सुमन कंजीलाल की सरकार को चेतावनी

ठहराव नहीं तो रेल रोको: विधायक सुमन कंजीलाल की सरकार को चेतावनी

SUMAN KANJILAL

Bengal News: देश की पहली वंदे भारत स्लीपर कोच ट्रेन को हावड़ा से असम के कामाख्या तक चलाने की घोषणा के बाद अलीपुरद्वार में इसका ठहराव न दिए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की घोषणा के बाद तृणमूल कांग्रेस ने इसे क्षेत्र के साथ अन्याय बताते हुए विरोध शुरू कर दिया है।

तृणमूल कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

शुक्रवार दोपहर अलीपुरद्वार विधायक सुमन कंजीलाल के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अलीपुरद्वार मंडल कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के अलीपुरद्वार में ठहराव की मांग को लेकर मंडल रेल प्रबंधक के प्रतिनिधि को संयुक्त ज्ञापन सौंपा। सभा को संबोधित करते हुए विधायक सुमन कंजीलाल ने चेतावनी दी कि यदि अलीपुरद्वार में ठहराव दिए बिना ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया, तो रेल रोको आंदोलन किया जाएगा और ट्रेन को रोका जाएगा।

Bengal News:
                               रेल मंत्री को ट्रेन रोकने के लिए लिखा गया पत्र

Bengal News: सांसद जयंत राय की प्रतिक्रिया

इसी दिन जलपाईगुड़ी के सांसद जयंत राय ने अलीपुरद्वार मंडल रेल प्रबंधक से मुलाकात कर अलीपुरद्वार से बेंगलुरु और मुंबई के लिए अमृत भारत ट्रेनों के संचालन पर चर्चा की। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के आंदोलन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले नई ट्रेन शुरू होने दीजिए, ठहराव भी धीरे-धीरे मिल जाएगा। बाद में विधायक सुमन कंजीलाल ने सांसद को नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अलीपुरद्वार के हित में पहल करने का अनुरोध किया।

ये भी पढ़ें…रायगढ़ में कैसे मानवता हुई शर्मसार, महिला पुलिसकर्मी के साथ हुई बर्बरता और बदसलूकी