ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हिंसा के बीच BCCI का बड़ा फैसला: KKR को मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हिंसा के बीच BCCI का बड़ा फैसला: KKR को मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश

Mustafizur Rahman

Mustafizur Rahman: मुस्तफिजुर रहमान मामले में BBC ने एक्शन लेते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स को उन्हें अपने टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है. आईपीएल 2026 के लिए KKR ने इस बांग्लादेशी तेज गेंदबाज को 9.20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम देकर खरीदा था. हालांकि बोर्ड ने केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट की इजाजत देने की बात भी कही है.

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 की टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है। यह फैसला बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हालिया हमलों और हिंसा की घटनाओं के बीच बढ़ते राजनीतिक विवाद के बाद लिया गया है।BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए बोर्ड ने KKR को मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है। यदि फ्रेंचाइजी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की मांग करती है, तो बोर्ड उसे अनुमति देगा। बता दें कि, KKR ने पिछले महीने IPL मिनी ऑक्शन में मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी के लिए IPL इतिहास की सबसे बड़ी रकम है। मुस्तफिजुर IPL में बांग्लादेश के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं और इस सीजन में एकमात्र बांग्लादेशी खिलाड़ी थे जिन्हें किसी टीम ने चुना।यह विवाद तब शुरू हुआ जब बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमलों की खबरें सामने आईं। कई धार्मिक नेता और राजनीतिक दलों ने KKR और टीम के सह-मालिक शाहरुख खान की आलोचना की, इसे हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया। कुछ नेताओं ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों के IPL में बहिष्कार की मांग की, जबकि विपक्षी दलों ने इसे खेल और राजनीति को मिलाने का आरोप लगाया।BCCI के इस निर्देश से KKR को अब नए विदेशी तेज गेंदबाज की तलाश करनी होगी। फ्रेंचाइजी ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।यह मामला खेल को राजनीति और धार्मिक मुद्दों से अलग रखने की बहस को फिर से उजागर करता है। बता दें कि, IPL 2026 मार्च में शुरू होने वाला है।

Mustafizur Rahman: मामला कैसे हुआ इतना संवेदनशील?

आपको बता दें कि, हाल में बांग्लादेश में कई हिंदू व्यक्तियों की हत्या कर दी गई, जिससे में भारतीय लोगों में आक्रोश पैदा हुआ.और भारत में इसका जमकर विरोध हुआ.इसे लेकर तमाम हिंदू संगठनों ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल 2026 से बाहर करने की मांग की. उनका कहना है कि जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला हो रहा है, ऐसे में उनके खिलाड़ी भारत में आकर कैसे खेल सकते हैं. वहीं बीजेपी नेता संगीत सोम ने तो बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को बांग्लादेश के खिलाड़ी को साइन करने के लिए ‘गद्दार’ तक कह दिया था.

लेखक: Arun Chaurasiya

ये भी पढ़े… शाहरुख खान के बांग्लादेशी प्लेयर खरीदने पर आग बबूला हुए योगी के विधायक बोले- ‘भारत की जमीन पर खिलाड़ी खेला तो…’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल