ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » भाजपा नेता संगीत सोम को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला भाषा में आया मैसेज

भाजपा नेता संगीत सोम को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला भाषा में आया मैसेज

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकी उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर एक संदेश के जरिए दी गई है।

bomb threat: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकी उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर एक संदेश के जरिए दी गई है। मैसेज बंगला भाषा में भेजा गया है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

सुबह 8 बजे आया धमकी भरा संदेश

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 8 बजे संगीत सोम के मोबाइल पर यह धमकी भरा मैसेज प्राप्त हुआ। संदेश में न केवल संगीत सोम को जान से मारने की बात कही गई है, बल्कि एक भारतीय न्यूज चैनल को भी उड़ाने की धमकी दी गई है। दोनों धमकियां एक ही मोबाइल नंबर से भेजी गई हैं।

bomb threat: शिकायत के बाद पुलिस अलर्ट

धमकी मिलने के तुरंत बाद संगीत सोम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अधिकारियों को उस मोबाइल नंबर की पूरी जानकारी भी उपलब्ध कराई, जिससे यह मैसेज भेजा गया था। शिकायत मिलते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियां हरकत में आ गई हैं।

नंबर की तकनीकी जांच शुरू

पुलिस ने बताया कि धमकी देने वाले नंबर की तकनीकी जांच और ट्रेसिंग की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मैसेज कहां से और किसके द्वारा भेजा गया। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इसके पीछे कोई संगठित साजिश तो नहीं है।

bomb threat: शाहरुख खान वाले बयान से जुड़ा मामला?

गौरतलब है कि कुछ समय पहले संगीत सोम ने अभिनेता शाहरुख खान को लेकर विवादित बयान दिया था, जो राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना था। यह बयान उस समय आया था, जब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2026 के लिए बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम में शामिल किया था।

बयान के बाद देशभर में मचा था विवाद

बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदे जाने के बाद संगीत सोम ने शाहरुख खान को ‘गद्दार’ बताया था। इस बयान को लेकर देश के कई हिस्सों में समर्थन और कई जगहों पर कड़ा विरोध भी देखने को मिला था। हालांकि बाद में बीसीसीआई के निर्देश के बाद केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दिया।

धमकी के पीछे साजिश की आशंका

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि धमकी का संबंध हालिया विवाद से तो नहीं है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हैं और संगीत सोम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी नजर रखी जा रही है

ये भी पढ़े… सीएम योगी की ‘पाती’: साइबर ठगों से सतर्क रहने की अपील, जागरूकता को बताया सबसे बड़ा हथियार

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल