ख़बर का असर

Home » Uncategorized » गोवा AAP को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमित पालेकर ने छोड़ी पार्टी

गोवा AAP को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमित पालेकर ने छोड़ी पार्टी

गोवा में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी की गोवा यूनिट के पूर्व अध्यक्ष अमित पालेकर ने AAP से इस्तीफा दे दिया है। अमित पालेकर ने साफ किया कि उन्होंने यह फैसला किसी गुस्से या जल्दबाजी में नहीं, बल्कि पूरी सोच-समझ और आत्म-सम्मान के साथ लिया है।

Goa news: गोवा में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी की गोवा यूनिट के पूर्व अध्यक्ष अमित पालेकर ने AAP से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजा है। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से पार्टी के भीतर फैसलों को लेकर नाराज चल रहे थे। जिला पंचायत चुनावों में हार के बाद उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।

‘पद की लालसा लेकर राजनीति में नहीं आया’

अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी में अमित पालेकर ने कहा कि वे किसी पद या ओहदे की चाह में सार्वजनिक जीवन में नहीं आए थे। उन्होंने पार्टी इस उम्मीद के साथ जॉइन की थी कि AAP एक वैकल्पिक और पारदर्शी राजनीतिक संस्कृति पेश करेगी, जहां आंतरिक लोकतंत्र और जमीनी कार्यकर्ताओं की आवाज़ को महत्व मिलेगा। लेकिन समय के साथ यह विश्वास कमजोर पड़ता गया।

Goa news: ‘फैसले ऊपर से थोपे जाते हैं’

पालेकर ने लिखा कि जब बातचीत और सलाह-मशविरा सीमित हो जाए और फैसले सिर्फ ऊपर से लिए जाएं, तो इससे न सिर्फ लोग कमजोर होते हैं बल्कि संस्थानों पर भी दबाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली को नए सिरे से परिभाषित करने का दावा करने वाले आंदोलन के लिए यह स्थिति बेहद निराशाजनक है।

‘गुस्से में नहीं, आत्म-सम्मान के साथ लिया फैसला’

Goa news: अमित पालेकर ने साफ किया कि उन्होंने यह फैसला किसी गुस्से या जल्दबाजी में नहीं, बल्कि पूरी सोच-समझ और आत्म-सम्मान के साथ लिया है। उन्होंने कहा कि गोवा और सिद्धांतों वाली राजनीति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता बनी रहेगी। वे आगे भी जवाबदेही, जन-केंद्रित शासन और न्याय के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे गोवा और गोवावासियों के हित में एकजुट विपक्ष की आवश्यकता में विश्वास रखते हैं और उसी दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे।

 

यह भी पढ़ें: लल्लनटॉप के सूत्रधार सौरभ द्विवेदी ने दिया इस्तीफ़ा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल