West bengal: गंगासागर स्थित भारत सेवाश्रम संघ के प्रभारी महाराज श्री जितात्मा नंद महाराज, जो ‘निमाई महाराज’ के नाम से अधिक परिचित हैं, को हाल ही में निर्वाचन आयोग की ओर से एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया के तहत सुनवाई का नोटिस भेजा गया है। आरोप है कि निर्वाचन आयोग मतदाता सूची से उनका नाम हटाने की कोशिश कर रहा है। इस घटना को लेकर महाराज ने गहरी नाराज़गी व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री के सामने उठाया मामला
सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जब गंगासागर स्थित भारत सेवाश्रम संघ पहुंचीं, तब निमाई महाराज ने स्वयं उनके सामने इस विषय को उठाया। उन्होंने कहा, “40 वर्षों से अधिक समय से मैं बंगाल में रह रहा हूं, इसके बावजूद मतदाता सूची से मेरा नाम हटाने की कोशिश की जा रही है।”
West bengal: सागर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता होने का दावा
महाराज ने बताया कि गंगासागर में भारत सेवाश्रम संघ की जिम्मेदारी संभालने के बाद से वे कई वर्षों से सागर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता भी हैं। इसके बावजूद निर्वाचन आयोग ने उनसे उनके जन्मदाता माता-पिता के पहचान पत्र मांगे हैं।
West bengal: दस्तावेज़ जुटाना बताया असंभव
ओडिशा निवासी निमाई महाराज ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण उनके जन्मस्थान के कई स्कूल और कॉलेजों के दस्तावेज नष्ट हो चुके हैं, जिसके चलते उन कागजातों को जुटाना उनके लिए संभव नहीं है।
सुनवाई की तारीख पर जताई आपत्ति
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें बीते 3 तारीख को सभी दस्तावेजों के साथ सुनवाई में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था, जो उनके लिए असंभव था। ‘खुद को भारतीय साबित करना शर्मनाक’, गहरी पीड़ा व्यक्त करते हुए महाराज ने कहा, “42 वर्षों से मैं भारत सेवाश्रम संघ की जिम्मेदारी निभा रहा हूं। इसके बाद भी अगर मुझे खुद को भारतीय नागरिक साबित करना पड़े, तो इससे बड़ा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता।”
सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी
West bengal: महाराज ने स्पष्ट किया कि यदि निर्वाचन आयोग उनका नाम मतदाता सूची से हटाता है, तो वे सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएंगे। निर्वाचन आयोग पर ममता बनर्जी का हमला, इधर, निमाई महाराज को एसआईआर सुनवाई का नोटिस भेजे जाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंगासागर स्थित भारत सेवाश्रम संघ परिसर से ही निर्वाचन आयोग पर तीखा हमला बोला।
यह भी पढ़ें: गोवा AAP को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमित पालेकर ने छोड़ी पार्टी






