Home » उत्तर प्रदेश » लखीमपुर में गरीबों के मसीहा बने पूर्व प्रधान दीपक सिंह, ये नेक काम कर गरीबों के चेहरे पर लाए मुस्कान

लखीमपुर में गरीबों के मसीहा बने पूर्व प्रधान दीपक सिंह, ये नेक काम कर गरीबों के चेहरे पर लाए मुस्कान

Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में इन दिनों कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर का प्रकोप जारी है। इस हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में बेसहारा और गरीब परिवारों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाते हुए ग्राम पंचायत बरनैया के पूर्व प्रधान सूर्य प्रताप सिंह उर्फ दीपक सिंह (पुत्र स्व. जितेंद्र सिंह) ने एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने बरनैया मोड़ स्थित ‘बृन्दावन रेस्टोरेंट फैमिली ढाबा’ पर जरूरतमंद पात्र लोगों को गर्म कंबल वितरित किए।

ठिठुरते लोगों को मिला ‘सेवा का ताप’

पसगवां ब्लॉक क्षेत्र में ठंड का ग्राफ लगातार गिर रहा है। ऐसे में खुले आसमान के नीचे या कच्चे घरों में रहने वाले गरीबों के लिए रातें काटना मुश्किल हो गया था। पूर्व प्रधान दीपक सिंह ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए दर्जनों गरीब और पात्र लोगों को कंबल बांटे। कंबल मिलते ही कड़ाके की धूप और ठंड से जूझ रहे बुजुर्गों और महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान की लहर दौड़ गई।

Lakhimpur Kheri: पूर्व प्रधान की पहल की क्षेत्र में प्रशंसा

इस मौके पर पूर्व प्रधान सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने समर्थ लोगों से भी अपील की कि वे इस भीषण ठंड में अपने आसपास के जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं। ग्रामीणों ने उनकी इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें ‘गरीबों का मसीहा’ बताया। सूर्य प्रताप सिंह उर्फ दीपक सिंह ने कहा कि जब पारा गिरता है, तो सबसे ज्यादा कष्ट हमारे समाज के अंतिम व्यक्ति को होता है। हमारा प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति ठंड के कारण कष्ट न भोगे।

इनकी सभी की रही गरिमामयी उपस्थिति

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान सामाजिक दूरी और अनुशासन का पालन करते हुए कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से हरिवंश सिंह, अभय सिंह, रवि सिंह, अजय सिंह, अभिषेक सिंह, अनूप मिश्रा और लाइक अहमद आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।

Report By: संजय कुमार राठौर

ये भी पढ़े… लखीमपुर खीरी की सड़क पर खौफ, लोग खुद ढहा रहे घर, राहगीरों पर मंडरा रहा खतरा