ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » भाजपा ने पश्चिम बंगाल की नई प्रदेश समिति की घोषणा, 34 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

भाजपा ने पश्चिम बंगाल की नई प्रदेश समिति की घोषणा, 34 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Bengal News

Bengal News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नई प्रदेश समिति के 34 सदस्यों के नामों की घोषणा की है। कोलकाता, 7 जनवरी (आईएएनएस)। पार्टी के राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य पहले ही प्रदेश अध्यक्ष चुने जा चुके हैं और अब उनकी अगुवाई में नई टीम का गठन किया गया है। घोषित सूची में 12 उपाध्यक्ष, पांच महासचिव, 12 सचिव, एक कोषाध्यक्ष, दो संयुक्त कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय सचिव और एक संयुक्त कार्यालय सचिव शामिल हैं।

वरिष्ठ नेताओं को अहम पद

उपाध्यक्षों में पूर्व लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक, विधायक अग्निमित्रा पॉल, लोकसभा सांसद मनोज टिग्गा, विधायक दीपक बर्मन और जगन्नाथ चट्टोपाध्याय जैसे प्रमुख चेहरे शामिल हैं। महासचिव पद की जिम्मेदारी लोकसभा सांसद सौमित्र खान, ज्योतिर्मय सिंह महतो और पूर्व सांसद व अभिनेत्री से नेता बनीं लॉकेट चटर्जी को सौंपी गई है।

Bengal News: मोर्चा प्रमुखों की भी घोषणा

पार्टी ने अपने तीन सहयोगी मोर्चों के प्रमुखों के नामों की भी घोषणा की है। लोकसभा सांसद खगेन मुर्मू को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। युवा मोर्चा की जिम्मेदारी मेडिकल प्रैक्टिशनर डॉ. इंद्रनील खान को दी गई है। फाल्गुनी पात्रा महिला मोर्चा और अली हुसैन अल्पसंख्यक मोर्चा का नेतृत्व करेंगे।

जेपी नड्डा का दौरा और चुनावी रणनीति

नई समिति की घोषणा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के कोलकाता दौरे के बीच की गई। नड्डा गुरुवार को प्रदेश समिति की अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जहां आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें…बेंगलुरु ग्रामीण में सनसनीखेज घटना, भाई के घर में आग लगाने पहुंचा युवक खुद झुलसा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल