ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में सैन्य शौर्य की भव्य झलक

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में सैन्य शौर्य की भव्य झलक

World Book fair

World Book fair: विश्व का सबसे बड़ा पुस्तक मेला, नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026, 10 जनवरी से 18 जनवरी तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। यह इस प्रतिष्ठित आयोजन का 53वां संस्करण है। खास बात यह है कि इस बार पहली बार पुस्तक मेले में प्रवेश सभी के लिए पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। मेले का उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे, जबकि कतर और स्पेन के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

“भारतीय सैन्य इतिहास: शौर्य एवं प्रज्ञा 75” थीम पवेलियन आकर्षण का केंद्र

इस वर्ष पुस्तक मेले का मुख्य आकर्षण 1,000 वर्ग मीटर में तैयार किया गया थीम पवेलियन होगा, जिसका शीर्षक है “भारतीय सैन्य इतिहास: शौर्य एवं प्रज्ञा 75”। इसमें भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के साहस, बलिदान और राष्ट्र निर्माण में योगदान को 360 डिग्री अनुभव के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। पवेलियन में 500 से अधिक पुस्तकें, पोस्टर, डॉक्यूमेंट्री और इंस्टॉलेशन शामिल होंगे।

World Book fair: अर्जुन टैंक से एलसीए तेजस तक दिखेंगी झलकियां

थीम पवेलियन में अर्जुन टैंक, आईएनएस विक्रांत और एलसीए तेजस की प्रतिकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। साथ ही 21 परमवीर चक्र विजेताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी। बड़गाम 1947 से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक के प्रमुख युद्धों और सैन्य अभियानों पर विशेष सत्र भी आयोजित होंगे।

1000 से ज्यादा वक्ता, 35 देशों की भागीदारी

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) द्वारा आयोजित इस मेले में 35 से अधिक देशों के 1000 से ज्यादा प्रकाशक और 3000 से अधिक स्टॉल होंगे। 600 से अधिक कार्यक्रमों में 1000 से ज्यादा वक्ता भाग लेंगे। युवाओं को किताबों से जोड़ने के उद्देश्य से यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का एक भव्य उत्सव बनेगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल