ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » WPL 2026 Matches: महिला प्रीमियर लीग 2026 का आगाज आज से, पहला मैच MI पलटन और RCB के बीच

WPL 2026 Matches: महिला प्रीमियर लीग 2026 का आगाज आज से, पहला मैच MI पलटन और RCB के बीच

WPL 2026 Matches आज से शुरू हो रहे हैं। पहला मुकाबला MI और RCB के बीच DY Patil Stadium में होगा। मुंबई इंडियन्स और RCB की कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना हैं। पिछले मैचों के रिकॉर्ड, प्रमुख खिलाड़ियों की उपलब्धियां और पूरा शेड्यूल इस लेख में देखें।
MI और RCB के बीच मुकाबला

WPL 2026 Matches: क्रिकेट प्रेमियों के लिए 2026 का शुरुआती महीना ही रोमांचक होने वाला है। आईपीएल जैसा मनोरंजन देने वाली लीग “Womens Premier League (WPL) 2026” का आगाज आज से होने जा रहा है। पहला मुकाबला शाम 7:30 बजे मुंबई के DY Patil Stadium में मुंबई इंडियन्स (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा।

WPL 2026 Matches: पिछले पांच मैचों के आंकड़े

मुंबई इंडियन्स की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी, जबकि RCB की कप्तानी स्मृति मंधाना के पास है। पिछले पांच मैचों के आंकड़े देखें तो मुंबई का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई ने इन पांच मैचों में से चार में जीत हासिल की है, जबकि RCB ने केवल एक मैच में जीत दर्ज की है और लगातार चार मैच हारे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या आज के मैच में RCB अपनी हार का सिलसिला तोड़ पाएगी या यह सिलसिला जारी रहेगा।

तीन बार फाइनल पहुंची दिल्ली कैपिटल्स पर अब तक नहीं लगी ट्रॉफी

WPL और IPL दोनों ही लीग में एक ऐसी टीम है, जिसने अब तक खिताब नहीं जीता है—उस टीम का नाम है दिल्ली कैपिटल्स। अगर IPL देखें तो दिल्ली कैपिटल्स आखिरी बार 2019 में फाइनल में पहुंची थी, लेकिन फाइनल को मुंबई इंडियन्स से जीत नहीं पाई। वहीं, WPL में दिल्ली कैपिटल्स सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंची, लेकिन हर बार हार का सामना करना पड़ा। अब सवाल यह है कि क्या इस बार WPL में कोई नया चैंपियन बनेगा या दिल्ली कैपिटल्स का हार का सिलसिला जारी रहेगा।

WPL 2026 Matches: MI और RCB के बीच मुकाबला
MI और RCB के बीच मुकाबला

WPL 2026 के कुल पांच दावेदार टीम

मुंबई इंडियन्स
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
दिल्ली कैपिटल्स
यूपी वॉरियर्स
गुजरात जायंट्स
सभी टीमों के कप्तान
मुंबई इंडियन्स – हरमनप्रीत कौर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – स्मृति मंधाना
दिल्ली कैपिटल्स – मेग लैनिंग
गुजरात जायंट्स – एशले गार्डनर

कुछ अहम जानकारी

WPL 2026 में पांच टीमों के बीच कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे।
लीग के सभी मुकाबले दो स्थानों पर होंगे।
पहले 11 मैच नवी मुंबई में और बाकी 11 मैच वडोदरा में खेले जाएंगे।
3 फरवरी को वडोदरा में एलिमिनेटर और 5 फरवरी को फाइनल मुकाबला होगा।
नेट साइवर ब्रंट ने अब तक 1027 रन बनाए हैं और WPL में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम है।
भारतीय युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने WPL में 49 छक्के जड़े हैं।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मेग लैनिंग ने 9 अर्धशतक लगाए हैं।

Written by- Adarsh Kathane

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल