ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » इस दिन से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, मंत्री किरण रिजिजू ने दी जानकारी

इस दिन से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, मंत्री किरण रिजिजू ने दी जानकारी

संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बताया कि केंद्र सरकार की अनुशंसा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाने की मंजूरी दे दी है। बजट सत्र दो चरणों में आयोजित होगा।
Budget Session:

Budget Session: नई दिल्ली, 9 जनवरी: संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की अनुशंसा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाने की मंजूरी दे दी है।

दो चरणों में आयोजित होगा बजट सत्र

बजट सत्र को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा। सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें राष्ट्रपति का अभिभाषण प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण संसद के पटल पर रखा जाएगा।

Budget Session: 1 फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट

पिछले वर्षों की परंपरा के अनुसार, एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। पहले चरण में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और बजट पर चर्चा होगी। इसके बाद सत्रावकाश के दौरान संसद की स्थायी समितियां मंत्रालयवार बजट प्रस्तावों की गहन समीक्षा करेंगी।

दूसरे चरण में विधायी कामकाज

बजट सत्र के दूसरे चरण में वित्त विधेयक और विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर चर्चा कर उन्हें पारित किया जाएगा। यह चरण सरकार की आर्थिक नीतियों को अंतिम रूप देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें…RSS NEWS: आरएसएस की टोपी पहनकर वाकणकर ने लिया था पद्मश्री: मोहन यादव

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल