Home » पश्चिम बंगाल » एम्स कल्याणी को बड़ी सौगात: जेपी नड्डा ने ट्रॉमा सेंटर और अत्याधुनिक कैंसर सुविधाएं राष्ट्र को कीं समर्पित

एम्स कल्याणी को बड़ी सौगात: जेपी नड्डा ने ट्रॉमा सेंटर और अत्याधुनिक कैंसर सुविधाएं राष्ट्र को कीं समर्पित

JP Nadda AIMS visit: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के कल्याणी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा अवसंरचना और भविष्य की विस्तार योजनाओं की गहन समीक्षा की।

ट्रॉमा और आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह शुरू

जेपी नड्डा ने एम्स कल्याणी में पूर्णतः कार्यरत ट्रॉमा एवं आपातकालीन सेवाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। इसके साथ ही अत्याधुनिक रेडियोथेरेपी अवसंरचना का उद्घाटन भी किया गया, जिसमें एलआईएनएसी, एचडीआर ब्रैकीथेरेपी और सीटी-सिम्युलेटर जैसी उन्नत सुविधाएं शामिल हैं। इससे क्षेत्र में तृतीयक स्तर की कैंसर देखभाल को बड़ी मजबूती मिलेगी।

JP Nadda AIMS visit: न्यूमेटिक ट्यूब सिस्टम का उद्घाटन

स्वास्थ्य सेवाओं की दक्षता बढ़ाने की दिशा में केंद्रीय मंत्री ने न्यूमेटिक ट्यूब सिस्टम का भी शुभारंभ किया। इस प्रणाली के जरिए अस्पताल के भीतर जांच नमूनों का तेज और सुरक्षित परिवहन संभव हो सकेगा, जिससे इलाज की प्रक्रिया और अधिक सुचारु होगी।

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक

दौरे के दौरान जेपी नड्डा ने एक विस्तृत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में नैदानिक सेवाओं, मरीजों की संख्या, संसाधनों की उपलब्धता और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस प्रतिबद्धता को दोहराया, जिसके तहत देश के हर नागरिक तक सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

JP Nadda AIMS visit: सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि कम समय में ही एम्स कल्याणी ने उन्नत चिकित्सा सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने संस्थान के प्रयासों की सराहना की और इसे पूर्वी भारत के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र बताया।

विश्व हिंदी दिवस का भव्य आयोजन

इसी दिन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में विश्व हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्रालय की सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।

‘स्वास्थ्य सृजन’ पत्रिका का लोकार्पण

समारोह के दौरान मंत्रालय की हिंदी गृह पत्रिका ‘स्वास्थ्य सृजन’ के द्वितीय अंक का विमोचन किया गया। साथ ही हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विराट कवि सम्मेलन में नामचीन कवियों की काव्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

ये भी पढ़े… “मैंने युद्ध रोके, जानें बचाईं… नोबेल मेरा हक है” – क्यों बार-बार नोबेल की बात करते हैं डोनाल्ड ट्रंप?,जानें क्या यह पुरस्कार