ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » भाजपा को मिलने वाला है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 जनवरी को नितिन नबीन भरेंगे नामांकन

भाजपा को मिलने वाला है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 जनवरी को नितिन नबीन भरेंगे नामांकन

BJP National President: भारतीय जनता पार्टी में जल्द ही शीर्ष नेतृत्व को लेकर बड़ा फैसला होने जा रहा है। पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन 19 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल करेंगे। इसके बाद 20 जनवरी को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा किए जाने की संभावना है।

पीएम मोदी की मौजूदगी से मिलेगा मजबूत संदेश

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह प्रस्तावक के रूप में उपस्थित रह सकते हैं। यदि ऐसा होता है, तो इसे नितिन नबीन के नेतृत्व पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के भरोसे और समर्थन के रूप में देखा जाएगा। साथ ही यह भाजपा की वैचारिक और संगठनात्मक निरंतरता को भी दर्शाएगा।

BJP National President: संगठनात्मक प्रक्रिया का अहम चरण

भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन पार्टी के निर्धारित आंतरिक संगठनात्मक ढांचे के तहत किया जाता है। इस दौरान कई वरिष्ठ नेता, केंद्रीय पदाधिकारी और संगठन के प्रमुख चेहरे मौजूद रहते हैं। ऐसे में नितिन नबीन का नामांकन कार्यक्रम पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक आयोजन माना जा रहा है।

चुनावी रणनीति को मिलेगी नई दिशा

20 जनवरी को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही पार्टी की नेतृत्व संरचना पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला ऐसे समय में लिया जा रहा है, जब भाजपा आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

BJP National President: खरमास के कारण रुकी थी औपचारिक प्रक्रिया

गौरतलब है कि नितिन नबीन को 14 दिसंबर को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, लेकिन खरमास की अवधि के चलते उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से जुड़ी औपचारिक प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया गया था। 14 जनवरी के बाद खरमास समाप्त होते ही अब इस प्रक्रिया को गति दी जा रही है।

संगठन में लंबा अनुभव

बिहार से पांच बार विधायक रह चुके नितिन नबीन भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वे इससे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार अध्यक्ष समेत कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद से वे लगातार विभिन्न राज्यों का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से संवाद कर रहे हैं।

ये भी पढ़े… ‘प्रगति’ से बदली यूपी की तस्वीर, इंफ्रास्ट्रक्चर में बना देश का ग्रोथ इंजन: सीएम योगी

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल