Lakhimpur Kheri: लोहड़ी के पावन पर्व पर जहाँ लोग उत्सव मना रहे हैं, वहीं पलिया विधानसभा से लोकप्रिय विधायक रोमी साहनी ने इस दिन को सेवा के संकल्प के रूप में मनाया। कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए विधायक रोमी साहनी के गोला स्थित आवास पर हजारों की संख्या में जरूरतमंद महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मानवता का परिचय देते हुए विधायक ने तत्काल राहत कार्य शुरू कराया।
विधायक के निर्देश पर त्वरित कंबल वितरण
जैसे ही विधायक रोमी साहनी को अपने आवास पर भारी संख्या में असहाय और जरूरतमंद महिलाओं के पहुँचने की सूचना मिली, उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए अपने प्रतिनिधि रोमी कक्कड़ को तुरंत कंबल वितरण शुरू करने के निर्देश दिए। विधायक के निर्देश मिलते ही आनन-फानन में 2000 गर्म कंबल मंगवाए गए और कतारबद्ध तरीके से महिलाओं के बीच वितरित किए गए।
Lakhimpur Kheri: महिलाओं में उत्साह, विधायक की सराहना
भीषण ठंड के बीच गर्म कंबल पाकर महिलाओं के चेहरे खुशी से चमक उठे। कंबल पाने वाली बुजुर्ग और असहाय महिलाओं ने विधायक रोमी साहनी को दिल से दुआएं दीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक साहनी समय-समय पर इस तरह के सेवा कार्य करते रहते हैं, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति को सीधा लाभ मिलता है।
सच्ची जनसेवा का संदेश
लोहड़ी के पर्व पर जहाँ लोग व्यक्तिगत खुशियां मनाते हैं, वहीं विधायक रोमी साहनी की इस पहल ने समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया है। उनके प्रतिनिधि रोमी कक्कड़ ने बताया कि विधायक जी का संकल्प है कि उनके क्षेत्र और आसपास का कोई भी गरीब व्यक्ति ठंड की मार न झेले। इस सराहनीय कार्य की पूरे लखीमपुर खीरी में चर्चा हो रही है और लोग इसे सच्ची जनसेवा की मिसाल बता रहे हैं। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता और विधायक प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने सुव्यवस्थित ढंग से वितरण कार्यक्रम को संपन्न कराया।
Report By: Sanjay Kumar







