ख़बर का असर

Home » बिहार » जेल से विधायक बने अनंत सिंह का अस्पताल में सिगरेट पीते वीडियो वायरल, RJD ने नीतीश पर किया हमला

जेल से विधायक बने अनंत सिंह का अस्पताल में सिगरेट पीते वीडियो वायरल, RJD ने नीतीश पर किया हमला

अनंत सिंह

Bihar Politics: बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा का कारण कोई बयान या कार नहीं, बल्कि उनका एक वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अनंत सिंह पटना के IGIMS अस्पताल परिसर में पुलिस और समर्थकों के बीच सिगरेट पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वे लिफ्ट में जाते हुए भी नजर आते हैं।

जेल से ही जीत चुके हैं चुनाव

अनंत सिंह फिलहाल बेउर जेल में बंद हैं। उन पर दुलारचंद यादव हत्या मामले में आरोप है। इसके बावजूद उन्होंने जेल से ही विधानसभा चुनाव लड़ा और अपने प्रतिद्वंदी को 28 हजार से अधिक वोटों से मात दी। यह जीत उनकी राजनीतिक ताकत और क्षेत्र में उनके समर्थकों की मौजूदगी का प्रमाण है।

Bihar Politics: वीडियो से राजनीति में बढ़ी हलचल

वीडियो के वायरल होते ही विभिन्न राजनीतिक दलों ने इस पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। आरजेडी ने जेडीयू और नीतीश सरकार पर हमला बोला। पार्टी प्रवक्ता प्रियंका भारती ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि “नायक नहीं खलनायक है तू… सुशासन को धुएं में उड़ाता हुआ अनंत सिंह! नीतीश जी का दुलारा खलनायक अस्पताल में सिगरेट पीते हुए रीलबाजी कर रहे हैं।” वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अनंत सिंह अपने समर्थकों के बीच आराम से बातचीत कर रहे हैं और पुलिस भी उनके साथ खड़ी है।

अस्पताल में नियमित चेकअप

जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए IGIMS अस्पताल आते रहते हैं। हालांकि इस बार का वीडियो उनके लिए विवाद का कारण बन गया है। सोशल मीडिया पर उनकी इस हरकत को लेकर जमकर आलोचना हो रही है और राजनीतिक गलियारों में भी इसे लेकर बहस छिड़ गई है।

ये भी पढ़े… सड़क से सदन तक न्याय की आवाज उठाएंगे सांसद डॉ. यादव, पतियामा गांव में शोकाकुल परिवार से मिले

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल