Breaking News
Home » झारखंड » धनबाद से रचा गया था ओडिशा बैंक लूट का मास्टर प्लान, 20 किलो सोना बरामद

धनबाद से रचा गया था ओडिशा बैंक लूट का मास्टर प्लान, 20 किलो सोना बरामद

Jharkhand news: धनबाद शहर में मंगलवार को एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसने झारखंड और ओडिशा दोनों राज्यों की पुलिस को चौंका दिया। ओडिशा के क्योंझर ज़िले में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई करोड़ों की लूट का मास्टर प्लान धनबाद से ही तैयार किया गया था। करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के बिस्किट लूटकर बदमाशों ने धनबाद में छिपा दिए थे, लेकिन झारखंड और ओडिशा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ‘ऑपरेशन ब्लैक गोल्ड’ ने पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया।

20 किलो से ज्यादा सोना बरामद, गैंग लीडर समेत 4 गिरफ्तार

बीती रात से चल रहे सघन अभियान के तहत पुलिस ने निरसा के जंगलों और सिंदरी इलाके में बने गुप्त गोदामों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में चार कुख्यात लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें गैंग का सरगना रमेश यादव भी शामिल है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 20 किलो से अधिक सोने के बिस्किट, चांदी के जेवरात और नकद राशि बरामद की है।

Jharkhand news: इंटरस्टेट गैंग कोयला बेल्ट का उठा रहा था फायदा

धनबाद के एसपी ने बताया कि यह एक इंटरस्टेट आपराधिक गिरोह था, जो कोयला बेल्ट इलाके की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठा रहा था। आरोपियों ने बैंक पर हथियारों के साथ धावा बोलकर गार्ड को बंधक बनाया और लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, लूटे गए सोने को पिघलाकर दिल्ली तक सप्लाई करने की तैयारी थी। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Jharkhand news: माँ कामाख्या ज्वेलर्स पर छापा

इधर, ओडिशा पुलिस की एक टीम ने क्योंझर ज़िले के ASP प्रत्युष महापात्रा के नेतृत्व में धनबाद से करीब 35 किलोमीटर दूर निरसा थाना क्षेत्र के भलजोरिया रोड स्थित माँ कामाख्या ज्वेलर्स पर छापेमारी की। छापे के दौरान दुकान और उसके गोदाम से लूटे गए सोने के गहने बरामद किए गए। ज्वेलरी शॉप के मालिक मुन्ना प्रसाद और उनके बेटे किशोर राज को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस ने दुकान और गोदाम दोनों को सील कर दिया है।

19 जनवरी को हुई थी बैंक लूट की वारदात

Jharkhand news: पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 19 जनवरी को ओडिशा के क्योंझर ज़िले में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बीरबल ब्रांच से अज्ञात अपराधियों ने, 5 करोड़ रुपये से अधिक के सोने के गहने और 8 लाख रुपये नकद लूट लिए थे। इस कार्रवाई में निरसा SDPO रजत मानिक बख्ता, निरसा थाना प्रभारी डोमन रजक और MPL पुलिस चौकी प्रभारी सुमन कुमारी की अहम भूमिका रही।

 

यह भी पढ़ें: जावा द्वीप में भीषण तबाही, बाढ़ और भूस्खलन से 21 की मौत, दर्जनों लापता