ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » लखीमपुर में तेज रफ्तार का कहर, कार-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, दो की हालत नाजुक

लखीमपुर में तेज रफ्तार का कहर, कार-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, दो की हालत नाजुक

Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। ताजा मामला थाना मैलानी क्षेत्र के अंतर्गत संसारपुर चौकी इलाके का है, जहाँ नेशनल हाईवे-730 (खुटार रोड) पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा संसारपुर और नौवाखेड़ा के बीच उस समय हुआ, जब बाइक सवार खुटार की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और चालक विवेक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घायलों की हालत नाजुक

हादसे में बाइक पर सवार राहुल और एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक विवेक और घायल लोग जनपद शाहजहांपुर के थाना खुटार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंहपुर (सहारू के पास) के निवासी हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Lakhimpur Kheri: कार छोड़कर फरार हुए आरोपी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,, हादसे के बाद कार सवार मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है और उसके नंबर के आधार पर वाहन मालिक व चालक की पहचान की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। संसारपुर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और स्थानीय लोगों में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर नाराजगी देखने को मिली।

Report BY: संजय कुमार

ये भी पढ़े… कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार, क्या अब जेल जाएंगे राजपाल यादव? जानें क्या है मामला

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल