Lukewarm Water Benefits: पानी केवल शरीर की प्यास नहीं बुझाता, बल्कि यह रक्त के माध्यम से शरीर के हर हिस्से तक ऑक्सीजन पहुंचाने में भी मदद करता है। मानव शरीर का लगभग 70% हिस्सा पानी से बना होता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि किस तरह का पानी पीना वास्तव में फायदेमंद है। सदियों से लोग सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीने की आदत रखते हैं। यह सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचाने वाली एक उपयोगी प्रक्रिया है।

सुबह गुनगुना पानी पीना
आयुर्वेद के अनुसार सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीना बहुत लाभकारी है। यह पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर में कफ दोष को संतुलित करने में मदद करता है। लेकिन अक्सर सवाल उठता है कि क्या हर मौसम में गुनगुना पानी पीना समान रूप से लाभकारी है और क्या ज्यादा गर्म पानी पीने से उतना ही फायदा होता है? आइए जानें।

Lukewarm Water Benefits: पाचन और वजन नियंत्रण में मदद
सुबह उठकर गुनगुना पानी पीने से पाचन अग्नि सक्रिय हो जाती है और खाना आसानी से पचता है। हल्का गर्म पानी आंतों को भी सक्रिय बनाता है और शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा, यह छाती में जमा कफ को ढीला करता है और बाहर निकालने में सहायक होता है। जो लोग वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए भी गुनगुना पानी चर्बी कम करने में मददगार साबित होता है।

दिनभर गुनगुना पानी पीना
सिर्फ सुबह ही नहीं, बल्कि दिनभर गुनगुना पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। सुबह के बाद, खाने से आधा घंटा पहले गुनगुना पानी पीना पाचन शक्ति बढ़ाने और वजन नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा, खाना खाने के एक घंटे बाद भी इसे लिया जा सकता है।
गुनगुना पानी से बचें कब
हालांकि, कुछ परिस्थितियों में गुनगुना पानी पीने से बचना चाहिए। अगर आपको बहुत तेज प्यास लगी हो या डिहाइड्रेशन हो, तो गुनगुना पानी और अधिक नुकसान कर सकता है। गर्म मौसम में भी ज्यादा गर्म या गुनगुना पानी पीने से बचें, क्योंकि इससे शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और असहजता हो सकती है। साथ ही, गर्मियों में पित्त की समस्या या पेट में जलन होने पर भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़ें…रसोई का मसाला या आयुर्वेदिक औषधि? सोंठ के चमत्कारी फायदे







