क्रिकेट पिच से परीक्षा हॉल तक: वैभव सूर्यवंशी की नई चुनौती, 10वीं बोर्ड का एडमिट कार्ड जारी

बिहार के समस्तीपुर से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपने दमदार प्रदर्शन से देशभर में पहचान बनाने वाले युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अब एक नई चुनौती के लिए तैयार हैं। हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया था। फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे।

अमेरिकी एयरस्पेस में घुसे मैक्सिकन ड्रग कार्टेल के ड्रोन, एल पासो में उड़ानें रोकी गईं

अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ा अलर्ट तब सामने आया जब मैक्सिकन ड्रग कार्टेल से जुड़े ड्रोन अमेरिकी एयरस्पेस में घुस आए। इस घटना के बाद टेक्सास के एल पासो शहर के ऊपर एयरस्पेस को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। एल पासो के मेयर रेनार्ड जॉनसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एयरस्पेस बंद होने के कारण मेडिकल इमरजेंसी फ्लाइट्स तक को लास क्रूसेस की ओर डायवर्ट करना पड़ा।

5 रुपये के इनाम से शुरू हुआ सफर: पार्वती घोष, जिन्होंने ओडिया सिनेमा को नई दिशा दी

Parbati Ghosh:

Parbati Ghosh: ओडिया सिनेमा के इतिहास में जब भी महिला सशक्तिकरण और रचनात्मक साहस की बात होगी, तो पार्वती घोष का नाम सम्मान के साथ लिया जाएगा। एक बाल कलाकार से लेकर ओडिशा की पहली महिला फिल्म निर्माता बनने तक का उनका सफर संघर्ष, समर्पण और अदम्य साहस की मिसाल है। 5 रुपये का पहला … Read more

महोबा में 10 दिन में मिले नर-मादा अजगर का जोड़ा, गांव में मचा हड़कंप

यूपी के महोबा जिले में महज दस दिनों के भीतर एक ही स्थान से नर और मादा अजगर का जोड़ा मिलने से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंचे आपदा मित्र ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बिल में छिपे विशालकाय अजगर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आपदा मित्र ने बताया कि दस दिन पहले इसी स्थान से एक मादा अजगर का रेस्क्यू किया गया था, जो घायल थी। उसका इलाज कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया था।

करन चनाना और अनीता डैंग भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित, 123.85 करोड़ की संपत्ति जब्त

राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष PMLA/FEOA अदालत ने 6 फरवरी 2026 को बड़ा फैसला सुनाते हुए अमीरा प्योर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर करन ए. चनाना और कंपनी की होल टाइम डायरेक्टर अनीता डैंग को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, करन चनाना और अनीता डैंग भारत छोड़ चुके हैं। माना जा रहा है कि करन चनाना यूके और अनीता डैंग यूएई में रह रही हैं।

Vijay Kumar: पटना में अवैध होर्डिंग्स हटाने का 24 घंटे का अल्टीमेटम

Vijay Kumar

Vijay Kumar: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजधानी पटना में अवैध होर्डिंग्स और पार्किंग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने नगर निगम और जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि शहर में लगे सभी अवैध होर्डिंग्स को 24 घंटे के भीतर हटाया जाए। सरकार ने इसे राजस्व चोरी रोकने की दिशा में … Read more

दिल्ली पुलिस का ASI 10 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथों पकड़ा

राजधानी में एक बार फिर वर्दी पर दाग लगाने वाला मामला सामने आया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली पुलिस के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। CBI ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यदि कोई सरकारी अधिकारी रिश्वत मांगता है तो नागरिक CBI के एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB), दिल्ली से संपर्क कर सकते हैं।

भारत अमेरिका और वेनेजुएला से तेल खरीद बढ़ाने पर विचार में, रूसी आयात पर सस्पेंस

India Venezuela oil imports:

India Venezuela oil imports: भारत सरकार ने सरकारी तेल रिफाइनरी कंपनियों से अमेरिका और वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीद बढ़ाने पर विचार करने को कहा है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हालिया भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद यह पहल की गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रेड डील के ऐलान के दौरान दावा किया था कि … Read more

Nirmala Sitharaman: राहुल के ‘देश बेचने’ बयान पर निर्मला का करारा जवाब

Nirmala Sitharaman

Nirmala Sitharaman: लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पर चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। ‘देश बेचने’ संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसा कोई पैदा नहीं हुआ जो भारत को बेच सके। उन्होंने कांग्रेस पर किसानों, … Read more

बुजुर्गों की पेंशन कटौती पर सियासी हंगामा

हरियाणा में बुजुर्गों की पेंशन कटौती को लेकर राजनीतिक पारा फिर से हाई हो गया है। आज सोनीपत में जिला पार्षद संजय बड़वासनी और उनके साथियों ने एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारी पेंशन योजना (EPS-95) एक सामाजिक सुरक्षा योजना है। इसमें नियोक्ता द्वारा वेतन का 8.33% और केंद्र सरकार द्वारा 15,000 रुपये तक के वेतन पर 1.16% अंशदान किया जाता है।