UP Budget: उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में किसानों और कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता दी है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में बजट पेश करते हुए कहा कि किसानों, युवाओं, महिलाओं और श्रमिकों का सशक्तिकरण सरकार की मुख्य प्रतिबद्धता है। कृषि योजनाओं के लिए 10,888 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है। सरकार ने 753.55 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न और 48.18 लाख मीट्रिक टन तिलहन उत्पादन का लक्ष्य रखा है।
कृषि ढांचा और ऊर्जा सुधार पर जोर
यूपीएग्रीज परियोजना के तहत एक्वा कल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर, हैचरी और ट्रेनिंग सेंटर के लिए 155 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। एग्रीएक्सपोर्ट हब के लिए 245 करोड़ और किसान उत्पादक संगठनों के रिवॉल्विंग फंड के लिए 75 करोड़ रुपये रखे गए हैं। डीजल पंप को सोलर पंप में बदलने की योजना हेतु 637.84 करोड़ और प्राकृतिक खेती मिशन के लिए 298 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। निजी नलकूपों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 2,400 करोड़ रुपये का प्रावधान है।
UP Budget: उद्यान, डेयरी और पशुपालन को बढ़ावा
उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण के लिए 2,832 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। डेयरी क्षेत्र में मथुरा में 1 लाख लीटर क्षमता का नया प्लांट स्थापित होगा। गो-आश्रय स्थलों के संचालन के लिए 2,000 करोड़ और पशु रोग नियंत्रण योजना के लिए 253 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
मत्स्य, खाद्य और रसद योजनाएं
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 195 करोड़ (पुरुष) और 115 करोड़ (महिला) का प्रावधान है। खाद्य एवं रसद विभाग के लिए 20,124 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिसमें अन्नपूर्ति योजना के लिए 15,480 करोड़ रुपये शामिल हैं।
ये भी पढ़ें…बॉलीवुड में डर का माहौल: रणवीर के बाद सलमान के करीबी पर भी बिश्नोई गैंग की धमकी, करोड़ों की मांग







