Home » मनोरंजन » बॉलीवुड में डर का माहौल: रणवीर के बाद सलमान के करीबी पर भी बिश्नोई गैंग की धमकी, करोड़ों की मांग

बॉलीवुड में डर का माहौल: रणवीर के बाद सलमान के करीबी पर भी बिश्नोई गैंग की धमकी, करोड़ों की मांग

सलमान के करीबी को मिली धमकी

Bollywood Threat: बॉलीवुड में अपराधियों की धमकियों का दौर फिर बढ़ गया है। हाल ही में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई थी और अब अभिनेता रणवीर सिंह को भी व्हाट्सएप के जरिए धमकी मिली है। इसी क्रम में खबर है कि सलमान खान के एक बेहद करीबी व्यक्ति को भी धमकी दी गई है और करोड़ों रुपये की मांग की गई है।

सलमान के करीबी को मिली धमकी
सलमान के करीबी को मिली धमकी

धमकी भरा ईमेल और करोड़ों की मांग

सलमान खान के करीबी को धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और बड़े पैमाने पर पैसे की वसूली की मांग की। धमकी देने वाले ने साफ किया कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो जान से मारने की चेतावनी दी गई है।

मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। हालांकि, अब तक सलमान खान या उनके करीबी की ओर से पुलिस में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और सतर्कता बढ़ा दी है।

Bollywood Threat: सलमान के करीबी को मिली धमकी
सलमान के करीबी को मिली धमकी

Bollywood Threat: बिश्नोई गैंग के संदिग्धों की लोकेशन ट्रेस

मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। उनके अनुसार, बिश्नोई गैंग से जुड़े कुछ संदिग्धों के मोबाइल लोकेशन कई बॉलीवुड सितारों के घरों के आसपास ट्रेस किए गए हैं। गैंग ने अपने अलग-अलग गुर्गों को रेकी करने का काम सौंपा था। पुलिस इन सुरागों को इकट्ठा कर रही है और जांच को आगे बढ़ा रही है।

यह घटना रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के कुछ ही दिन बाद सामने आई है, जिससे बॉलीवुड में डर का माहौल है। सलमान खान पहले से ही बिश्नोई गैंग की धमकियों का सामना कर रहे हैं। गैंग ने उनके घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी। अब उनके करीबी को निशाना बनाया गया है। पुलिस का मानना है कि इन धमकियों का मुख्य उद्देश्य वसूली है।