Breaking News
Home » मनोरंजन » ‘द गॉडफादर’ के टॉम हेगन का निधन, संयमित अभिनय की मिसाल थे रॉबर्ट डुवैल

‘द गॉडफादर’ के टॉम हेगन का निधन, संयमित अभिनय की मिसाल थे रॉबर्ट डुवैल

अभिनय के एक युग का अंत

Robert Duvall: अमेरिकी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता रॉबर्ट डुवैल का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया है, जिसने अभिनय को नई ऊँचाइयाँ दीं। उनकी पत्नी लुसियाना डुवैल ने फेसबुक पर पोस्ट साझा कर इस दुखद खबर की पुष्टि की।

वर्जीनिया के मिडलबर्ग में निधन

परिवार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, रॉबर्ट डुवैल ने रविवार को वर्जीनिया के मिडलबर्ग में अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनका जन्म 5 जनवरी 1931 को कैलिफोर्निया में हुआ था। उनका करियर सात दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा, जिसमें उन्होंने 90 से अधिक फिल्मों में काम किया। हर भूमिका में उन्होंने गहराई, सच्चाई और सहजता दिखाई, जो उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाती थी।

Robert Duvall: अभिनय के एक युग का अंत
अभिनय के एक युग का अंत

Robert Duvall: 1972 में मिली असली पहचान

रॉबर्ट डुवैल को असली पहचान 1972 में आई फिल्म द गॉडफादर मिली। इस फिल्म में उन्होंने टॉम हेगन का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। यह फिल्म निर्देशक फ्रांसिस फोर्ड कोपोलाकी सबसे यादगार कृतियों में से एक मानी जाती है। टॉम हेगन के रूप में डुवैल का शांत लेकिन प्रभावशाली अभिनय आज भी मिसाल माना जाता है।

लंबे करियर में यादगार फिल्में

अपने लंबे करियर में रॉबर्ट डुवैल ने कई यादगार फिल्मों में काम किया। फिल्म टेंडर मर्सीज में उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें ऑस्कर पुरस्कार मिला। इसके अलावा एपोकैलिप्स नाउ, द एपोस्टल और टीवी मिनीसीरीज लोनसम डव में उनके किरदारों ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। हर फिल्म में उन्होंने खुद को पूरी तरह उस किरदार में ढाल लिया।

अभिनय के एक युग का अंत
अभिनय के एक युग का अंत

अनुपम खेर ने जताया शोक

भारतीय अभिनेता अनुपम खेर ने भी रॉबर्ट डुवैल के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर डुवैल की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि वह ऐसे अभिनेता थे जिन्हें कभी भी ध्यान खींचने के लिए दिखावे की जरूरत नहीं पड़ी। उनके किरदार शांत, सटीक और बेहद सच्चे होते थे, जो लंबे समय तक याद रहते थे।

किरदार को पूरी तरह जीते थे

अनुपम खेर ने यह भी कहा कि ‘द गॉडफादर’ में टॉम हेगन की भूमिका हो या ‘एपोकैलिप्स नाउ’ का दमदार किरदार, रॉबर्ट डुवैल के अभिनय में एक खास गहराई थी। उनके अनुसार, डुवैल सिर्फ अभिनय नहीं करते थे, बल्कि अपने किरदार को पूरी तरह जीते थे। उनका काम आने वाली पीढ़ियों के कलाकारों को प्रेरणा देता रहेगा।

रॉबर्ट डुवैल का जाना केवल एक अभिनेता का निधन नहीं है, बल्कि सिनेमा के एक पूरे दौर की विदाई है। उनके द्वारा निभाए गए किरदार और उनका सादा लेकिन प्रभावशाली अभिनय हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेगा।