T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 का सुपर-8 चरण अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। इसमें कुल आठ टीमें शामिल हैं: भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान। इस बार ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 में जगह नहीं बना पाया, जबकि पिछली बार सेमीफाइनल में पहुंची अफगानिस्तान भी क्वालीफाई नहीं कर सकी। आईसीसी ने सुपर-8 मैचों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

ग्रुप 1 और ग्रुप 2 के मुकाबले
सुपर-8 में क्वालीफाई करने वाली टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है:
-
ग्रुप 1: भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज
-
ग्रुप 2: श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान
T20 World Cup 2026: सुपर-8 मुकाबलों का शेड्यूल
-
21 फरवरी: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, शाम 7 बजे
-
22 फरवरी: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड – पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, कैंडी, शाम 3 बजे
-
22 फरवरी: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, शाम 7 बजे
-
23 फरवरी: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, शाम 7 बजे
-
24 फरवरी: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – पल्लेकेले स्टेडियम, कैंडी, शाम 7 बजे
-
25 फरवरी: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, शाम 7 बजे
-
26 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, दोपहर 3 बजे
-
26 फरवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई, शाम 7 बजे
-
27 फरवरी: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, शाम 7 बजे
-
28 फरवरी: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – पल्लेकेले स्टेडियम, कैंडी, शाम 7 बजे
-
1 मार्च: जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका – अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली, शाम 3 बजे
-
1 मार्च: भारत बनाम वेस्टइंडीज – इडेन गार्डन, कोलकाता, शाम 7 बजे

सेमीफाइनल और फाइनल
-
पहला सेमीफाइनल – 4 मार्च
-
दूसरा सेमीफाइनल – 5 मार्च
-
फाइनल – 8 मार्च
सुपर-8 में इन मुकाबलों के जरिए हर टीम अपने दमखम का प्रदर्शन दिखाएगी और फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
ये भी पढ़े…अभिषेक शर्मा ने मोहम्मद सिराज की जर्सी पहनकर बल्लेबाजी की, लेकिन DSP भी उन्हें डक से नहीं बचा पाए!






