ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » अमरोहा में ड्यूटी पर जा रहे रेलवे कर्मचारी से लूट, नकाबपोशों ने लाठी-डंडों से पीटकर बाइक व मोबाइल छीना, जांच में जुटी पुलिस

अमरोहा में ड्यूटी पर जा रहे रेलवे कर्मचारी से लूट, नकाबपोशों ने लाठी-डंडों से पीटकर बाइक व मोबाइल छीना, जांच में जुटी पुलिस

UP News: अमरोहा जिल के रजबपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आई है। यहां ड्यूटी पर जा रहे एक रेलवे कर्मचारी को तीन नकाबपोश बदमाशों ने घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उसकी बाइक और मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है।

अब जानें मामला…

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के काफूरपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात कर्मचारी रिजवान, निवासी ग्राम महेशरा, रोज की तरह सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। वह अपनी बाइक से स्टेशन की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह नहर पुल के समीप पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें जबरन रोक लिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने बिना किसी उकसावे के रिजवान पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वह संभल नहीं सके और सड़क पर गिर पड़े। हमलावरों ने उन्हें बेरहमी से पीटा, जिससे उनके शरीर पर कई जगह चोटें आईं। विरोध करने और शोर मचाने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने उनका मोबाइल फोन और बाइक छीन ली और फरार हो गए।

घटना के बाद घायल अवस्था में रिजवान किसी तरह उठकर पैदल ही स्टेशन तक पहुंचे। वहां मौजूद सहकर्मियों ने उन्हें घायल देखकर तुरंत घटना की जानकारी ली और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की गई। फिलहाल, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है।

Report BY- मौ. अज़ीम

ये भी पढ़े… अमरोहा में सड़क बनी अखाड़ा, सांप-नेवले की जंग देखने उमड़ी भीड़, वीडियो जमकर वायरल

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल