ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर मायावती भड़कीं, बोलीं– अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऐसी हरकत अशोभनीय

AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर मायावती भड़कीं, बोलीं– अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऐसी हरकत अशोभनीय

Protests AI ​​Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को बेहद अशोभनीय और निंदनीय बताते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच पर इस तरह का आचरण देश की गरिमा को ठेस पहुंचाता है।

मायावती की कड़ी प्रतिक्रिया

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि नई दिल्ली में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में देश-विदेश के कई प्रमुख लोग शामिल थे और यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में था। ऐसे में इस दौरान कुछ लोगों द्वारा अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करना अत्यंत आपत्तिजनक है।

Protests AI ​​Summit: देश की छवि पर चिंता

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि यदि यह सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय स्तर का नहीं होता तो बात अलग थी, लेकिन इस तरह के मंच पर ऐसा व्यवहार करना चिंता का विषय है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी हाल में देश की गरिमा और अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए।

 भारत मंडपम में हुआ था प्रदर्शन

गौरतलब है कि यह प्रदर्शन दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुआ था, जहां यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन किया था।

Protests AI ​​Summit: विपक्ष की रणनीति पर सवाल

मायावती की इस प्रतिक्रिया को विपक्षी राजनीति पर सीधा हमला माना जा रहा है। उन्होंने संकेतों में कहा कि विरोध के नाम पर ऐसी हरकतें न केवल अनुचित हैं, बल्कि देशहित के भी खिलाफ हैं।

ये भी पढ़े… भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद गुजरात पहुंचे नितिन नवीन, महंत स्वामी महाराज से लिया आशीर्वाद

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल