ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » लड़की को व्हाट्सएप पर मैसेज भेज गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

लड़की को व्हाट्सएप पर मैसेज भेज गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

गलगोटिया विश्वविद्यालय

Noida News: ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र में स्थित भगत सिंह हॉस्टल में मंगलवार को एक दुखद घटना सामने आई, जिसमें एक बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र का शव फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसके बाद परिजन उसे अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव ले गए।

युवती को मोबाइल पर भेजा था संदेश

मृतक की पहचान गौरव के रूप में हुई है, जो हरियाणा के रेवाड़ी जिले के जाटू थाना क्षेत्र का निवासी था। गौरव ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया विश्वविद्यालय में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था और वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। छात्र साथी बताते हैं कि गौरव पढ़ाई में काफी मेहनती और गंभीर था, और आम तौर पर उसका व्यवहार खुशमिजाज और मिलनसार था।

घटना के समय गौरव हॉस्टल में अकेला था क्योंकि उसके तीन दोस्त छुट्टी पर गए हुए थे। बीटा 2 कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आत्महत्या से पहले गौरव ने एक युवती को मोबाइल पर संदेश भेजा था। पुलिस इस संदेश की सामग्री की जांच कर रही है। प्रारंभिक संकेत यह दिखाते हैं कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, लेकिन पुलिस मामले की हर पहलू की पड़ताल कर रही है और कॉल डिटेल्स सहित अन्य डिजिटल साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्र के परिजन तुरंत ग्रेटर नोएडा पहुंचे। उन्होंने शव को अपने पैतृक गांव ले जाकर अंतिम संस्कार किया। फिलहाल, परिजनों ने पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी है और मीडिया से बातचीत करने से भी इनकार किया है।

ये भी पढ़े… जापान में इस बच्चे ने CM योगी के साथ जो किया हो गया वायरल!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल