Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्वयं को एक्स-मुस्लिम सामाजिक कार्यकर्ता बताने वाले सलीम वास्तिक पर कथित रूप से हमला करने की खबर सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन पर उस समय हमला किया गया जब वे सार्वजनिक रूप से मौजूद थे। हमलावर ने धारदार हथियार से कई वार किए, जिससे उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर गहरे घाव आए हैं। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हमले के पीछे के कारणों और हमलावर की पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। अभी तक आधिकारिक रूप से किसी संगठन या वैचारिक संबंध की पुष्टि नहीं की गई है।
वहीं इस मामले के सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया और विभिन्न मंचों पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों का कहना है कि भारत जैसे लोकतांत्रिक और संवैधानिक देश में किसी भी धर्म, विचारधारा या सामाजिक प्रथा पर तार्किक आलोचना करना नागरिक का अधिकार है। वहीं, अन्य पक्षों का मत है कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले वक्तव्यों से सामाजिक तनाव बढ़ सकता है और सभी पक्षों को संयम बरतना चाहिए।
इन #जेहादियों ने #सलीम #वस्तिक, जो पूरी ताकत के साथ #सनातन #धर्म के लिए काम कर रहे थे, कुरान की अल्लाह की पैगंबर की जो सच्चाई है वह पूरे देश के सामने ला रहे थे, इसलिए इन कठमुल्लों ने उनकी गर्दन पर चाकूओं से कई बार किए पेट पर वार किए हाथ कई जगह से काट दिया बहुत गंभीर स्थिति है… pic.twitter.com/ldhW2XCgc9
— Pinki Bhaiya (@BHUPENDER_HRD) February 27, 2026
ये भी पढ़े… दिल्ली से बड़ी खबर, शराब घोटाला केस में बरी हुए केजरीवाल-सिसोदिया, फूट-फूट कर रोए AAP नेता






