ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » टी20 वर्ल्ड कप के बीच रिंकू सिंह ने पिता की अर्थी को कंधा देकर दी अंतिम विदाई

टी20 वर्ल्ड कप के बीच रिंकू सिंह ने पिता की अर्थी को कंधा देकर दी अंतिम विदाई

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे Rinku Singh के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से चौथे चरण के कैंसर से जूझ रहे थे। पूर्व स्पिनर Harbhajan Singh ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि टी20 विश्व कप के बीच यह रिंकू और उनके परिवार के लिए बेहद कठिन समय है।

Rinku Singh update: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे Rinku Singh के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से चौथे चरण के कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज ग्रेटर नोएडा के Yatharth Hospital में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। पिता के निधन की खबर मिलते ही रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप के बीच अलीगढ़ पहुंचे और अपने पिता को अंतिम विदाई दी। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान रिंकू ने अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

पिता को दी अंतिम विदाई

अलीगढ़ में आयोजित अंतिम संस्कार में रिंकू सिंह पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे। भावुक माहौल के बीच उन्होंने अपने पिता की अंतिम यात्रा में कंधा देकर बेटे का फर्ज निभाया।

Rinku Singh update: बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने जताया शोक

पिता के निधन पर क्रिकेट जगत से लगातार संवेदनाएं सामने आ रही हैं। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष Rajeev Shukla ने इसे बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि खानचंद सिंह लंबे समय से बीमार थे और उन्होंने जीवन में काफी संघर्ष किया। इस कठिन घड़ी में रिंकू और उनके परिवार के प्रति उन्होंने संवेदना व्यक्त की।

Rinku Singh update: युवराज सिंह ने कहा, शब्द कम पड़ जाते हैं

भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर Yuvraj Singh ने भी दुख जताते हुए कहा कि ऐसे समय में शब्द पर्याप्त नहीं होते। उन्होंने रिंकू और उनके परिवार के साथ एकजुटता जताई और हिम्मत बनाए रखने की कामना की।

हरभजन सिंह ने दी श्रद्धांजलि

Rinku Singh update: पूर्व स्पिनर Harbhajan Singh ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि टी20 विश्व कप के बीच यह रिंकू और उनके परिवार के लिए बेहद कठिन समय है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को शक्ति मिलने की प्रार्थना की। इस दुखद घटना से पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। रिंकू सिंह के पिता का संघर्ष और उनका अपने बेटे के लिए समर्थन हमेशा याद किया जाएगा।

 

ये भी पढ़े: टी20 वर्ल्ड कप 2026: सेमीफाइनल की 2 टीमें तय, जानिए भारत के लिए क्या है क्वालिफिकेशन का गणित

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल