Viral News: गुरुग्राम के सेक्टर 14 इलाके में एक 56 वर्षीय व्यक्ति की होटल में अचानक मौत ने इलाके और उसके परिवार में सनसनी मचा दी है। मृतक सोहना के एक गांव का रहने वाला था और वह अपनी स्कूल की दोस्त के साथ होटल में ठहरा था। घटना के समय होटल के कमरे में खाली सेक्सवर्धक दवाइयों के पैकेट भी मिले हैं, जिससे ओवरडोज की संभावना पर पुलिस भी ध्यान दे रही है।
अचानक हुई हालत बिगड़ने के बाद मौत
जानकारी के अनुसार मृतक एक लॉजिस्टिक कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम करता था। महिला मित्र ने बताया कि अचानक उसे सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। दर्द की जगह दबाने और राहत देने की कोशिश की गई, लेकिन स्थिति तेजी से बिगड़ गई। महिला ने तुरंत डॉक्टर और पुलिस को कॉल किया। बावजूद इसके कुछ ही मिनटों में उसकी सांसें थम गईं। पुलिस अधिकारी अशोक ने बताया कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक या हार्ट फेलियर से मौत की संभावना जताई जा रही है।

Viral News: होटल और CCTV की जांच जारी
पुलिस ने घटना की जांच के लिए होटल रजिस्टर, कमरे के फुटेज और अन्य सबूतों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन पूरी घटना की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मृतक के बेटे की शादी 12 मार्च को होने वाली थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार स्तब्ध है। शादी की तैयारियों में जुटे परिवार के लिए यह झटका बेहद बड़ा है। पड़ोसी और रिश्तेदार भी इस घटना से दुखी हैं।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सामने आएगी सच्चाई
पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल घटनास्थल पर मिली जानकारी और प्रारंभिक जांच के आधार पर मौत को प्राकृतिक कारणों से हुई माना जा रहा है।
ये भी पढ़े… प्रेम में धोखा मिलने से हापुड़ में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, DM को पत्र लिख प्रेमिका पर लगाए आरोप






