ख़बर का असर

Home » मनोरंजन » विजय चंद्रशेखर की शादी टूटने के कगार पर: पत्नी ने दायर की तलाक याचिका, लगाए गंभीर आरोप

विजय चंद्रशेखर की शादी टूटने के कगार पर: पत्नी ने दायर की तलाक याचिका, लगाए गंभीर आरोप

विजय तलाक मामला उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा विवाद बन गया है। पत्नी संगीता विजय ने अदालत में तलाक याचिका दाखिल करते हुए मानसिक प्रताड़ना, भावनात्मक दूरी और विवाहेतर संबंध का आरोप लगाया है। इस मामले की सुनवाई 10 अप्रैल को होने की संभावना है।
विजय तलाक मामला

Thalapathy Vijay Divorce: टीवीके पार्टी के अध्यक्ष की 28 साल पुरानी शादी टूटने की कगार पर है। अभिनेता और राजनेता थलापति विजय अपनी निजी जिंदगी में मुश्किल परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। इन मुश्किलों का कारण उनकी पत्नी संगीता विजय बताई जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार, संगीता विजय अपने वैवाहिक जीवन को खत्म करने का फैसला करने जा रही हैं और इसके लिए उन्होंने पारिवारिक अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

विजय तलाक मामला

विजय तलाक मामला

क्यों संगीता ने लिया तलाक का निर्णय

याचिका के अनुसार, संगीता ने अपने पति पर एक अभिनेत्री के साथ विवाहेतर संबंध होने का गंभीर आरोप लगाया है। संगीता ने कहा है, “विजय ने मुझे लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना, उपेक्षा और परित्याग का शिकार बनाया है।”

Thalapathy Vijay Divorce: विशेष धारा के तहत तलाक की मांग

संगीता विजय, जो थलापति विजय से अपना 28 साल का रिश्ता खत्म करने जा रही हैं, ने विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के तहत तलाक की मांग की है। यह याचिका 10 अप्रैल को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होने की संभावना है।

Thalapathy Vijay Divorce: विजय तलाक मामला

विजय तलाक मामला

संगीता ने आगे बताया कि वर्ष 2021 से विजय ने उनसे भावनात्मक दूरी बना ली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें अक्सर मौखिक रूप से अपमानित किया गया और ऐसी परिस्थितियां पैदा की गईं कि वह वैवाहिक घर में रहते हुए भी अलग-थलग जीवन जीने के लिए मजबूर हो गईं।

बंद कमरे में होगी मामले की सुनवाई

संगीता ने अदालत से अनुरोध किया है कि पूरे मामले की सुनवाई बंद कमरे में की जाए। उनका कहना है कि अगर इस मामले की जानकारी इंटरनेट मीडिया, यूट्यूब चैनल, प्रिंट या डिजिटल मीडिया पर प्रकाशित होती है, तो इससे उनके परिवार को गंभीर मानसिक पीड़ा और सार्वजनिक अपमान का सामना करना पड़ सकता है।

Written by- Adarsh kathane

ये भी पढ़े… 1.96 लाख करोड़ रुपये पार: फरवरी तक उत्तर प्रदेश का राजस्व संग्रह नई ऊंचाई पर

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल