ख़बर का असर

Home » मनोरंजन » 14 साल बाद फिर साथ आए अक्षय कुमार–प्रियदर्शन, ‘भूत बंगला’ से लौटे हॉरर-कॉमेडी में

14 साल बाद फिर साथ आए अक्षय कुमार–प्रियदर्शन, ‘भूत बंगला’ से लौटे हॉरर-कॉमेडी में

पूरे 14 साल बाद बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी Akshay Kumar और Priyadarshan एक बार फिर साथ आ रही है। उनकी नई फिल्म Bhoot Bangla को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म को Balaji Motion Pictures और Cape of Good Films मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामीका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Entertainment: पूरे 14 साल बाद बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी Akshay Kumar और Priyadarshan एक बार फिर साथ आ रही है। उनकी नई फिल्म Bhoot Bangla को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। कॉमेडी फिल्मों की आइकॉनिक जोड़ी अब हॉरर-कॉमेडी के साथ बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रही है।

वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस

हाल ही में अक्षय कुमार ने फिल्म से जुड़ा एक मजेदार और थोड़ा डरावना वीडियो शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। वीडियो में वह एक बिना सिर वाले भूत के साथ चलते और उससे बातचीत करते नजर आते हैं। अक्षय उससे पूछते हैं, “क्या भूत सच में होते हैं?” इस पर भूत का जवाब और दोनों के बीच की मजेदार नोकझोंक ने फैंस को खूब गुदगुदाया।

Entertainment: गाने ने मचाया धमाल

इसी बीच फिल्म का पहला गाना Ram Ji Aake Bhala Karenge रिलीज होते ही छा गया। यह ट्रैक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और 55 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है।

स्टारकास्ट और रिलीज डेट

Entertainment: फिल्म को Balaji Motion Pictures और Cape of Good Films मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामीका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने संभाली है। ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। माना जा रहा है कि यह फिल्म फैमिली एंटरटेनर के साथ-साथ नॉस्टैल्जिया का तड़का भी लेकर आएगी।

 

ये भी पढ़ें: कैलाश सत्यार्थी के दफ्तर में चोरी, देर रात कालकाजी ऑफिस में घुसे अज्ञात लोग

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल