ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » हापुड़ में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

हापुड़ में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में अवैध रूप से रह रही एक बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने उसके भारतीय पति के साथ गिरफ्तार किया है। जांच में यह भी सामने आया कि वीजा खत्म होने के बाद महिला ने ‘रानी बेगम’ नाम से फर्जी वोटर आईडी (EPIC) और अन्य कूटरचित सरकारी दस्तावेज बनवा लिए थे।

Up news: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में अवैध रूप से रह रही एक बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने उसके भारतीय पति के साथ गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान महमूदा बेगम उर्फ रानी बेगम के रूप में हुई है, जबकि उसके पति का नाम मोहम्मद मशरूफ बताया गया है। पुलिस ने 28 फरवरी 2026 को ग्राम दौताई से दोनों को हिरासत में लिया। इस मामले में मुकदमा संख्या 0094 दर्ज किया गया है और आरोपियों पर BNS की धाराओं 318(2), 336(3), 338, 340(2), 61(2) समेत आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम, 2025 की धारा 21 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Up news: तलाशी में मिले दो पासपोर्ट और एक्सपायर वीजा

पुलिस की जांच के दौरान महिला के पास से कई अहम दस्तावेज बरामद हुए। एक बैग में महमूदा बेगम के नाम से जारी दो बांग्लादेशी पासपोर्ट (नंबर AO 1260722 और A05956012), बांग्लादेश का नेशनल आईडी कार्ड और एक भारतीय वीजा मिला, जिसकी वैधता जुलाई 2023 में ही समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद महिला भारत में रह रही थी।

फर्जी वोटर आईडी से बनाई स्थानीय पहचान

Up news: जांच में यह भी सामने आया कि वीजा खत्म होने के बाद महिला ने ‘रानी बेगम’ नाम से फर्जी वोटर आईडी (EPIC) और अन्य कूटरचित सरकारी दस्तावेज बनवा लिए थे, ताकि वह खुद को स्थानीय निवासी साबित कर सके। इतना ही नहीं, ग्राम प्रधान द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी भी बरामद हुई है, जिसमें उसे गांव का निवासी बताया गया था। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी उत्तराखंड के कुलसी क्षेत्र से फरार चल रहे थे। फिलहाल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

ये भी पढ़ें: बच्चों के डेटा पर बड़ा सवाल, NHRC ने राज्यों और केंद्र सरकार को भेजा नोटिस

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल