1 March 2026 Panchang: नए महीने मार्च की शुरुआत भगवान शिव के भक्तों के लिए खास मानी जा रही है क्योंकि 1 मार्च को रवि प्रदोष व्रत पड़ रहा है। प्रदोष व्रत भगवान भोलेनाथ को बहुत प्रिय होता है। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से पिछले पापों से छुटकारा मिल सकता है और जीवन में शुभ फल प्राप्त होते हैं।

मार्च की शुरुआत में खास संयोग
प्रदोष व्रत हर महीने दो बार आता है, इसलिए यह दिन शिव भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। 1 मार्च, रविवार का दिन भी शुभ बताया जा रहा है क्योंकि इस दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा, जिससे किसी भी नए काम की शुरुआत शुभ मुहूर्त देखकर की जा सकती है। इस दिन त्रयोदशी तिथि शाम 7 बजकर 09 मिनट तक रहेगी और इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी।
1 March 2026 Panchang: रवि प्रदोष 1 मार्च का शुभ मुहूर्त
अगर शुभ मुहूर्त की बात करें तो अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 19 मिनट से 6 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। वहीं अमृत काल सुबह 6 बजकर 18 मिनट से लेकर अगले दिन सुबह 7 बजकर 51 मिनट (2 मार्च) तक रहेगा। 1 मार्च की शुरुआत ब्रह्म मुहूर्त से होगी, जो सुबह 5 बजकर 8 मिनट से 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा विजय मुहूर्त सुबह 5 बजकर 33 मिनट से 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

रवि प्रदोष में अशुभ समय का ध्यान रखें
अशुभ समय की बात करें तो 1 मार्च को राहुकाल शाम 4 बजकर 55 मिनट से 6 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए। गुलिक काल दोपहर 3 बजकर 28 मिनट से 4 बजकर 55 मिनट तक रहेगा, जबकि यमगण्ड काल दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से 2 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। दुर्मुहूर्त शाम 4 बजकर 49 मिनट से 5 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।
यात्रा और दिशाशूल की चेतावनी
रविवार के दिन रवि पुष्य योग भी बनने जा रहा है। इस योग का समय सुबह 6 बजकर 47 मिनट से 8 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। हालांकि 1 मार्च को आडल योग नहीं लगेगा, लेकिन वर्ज्य मुहूर्त शाम 8 बजकर 59 मिनट से 10 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। अगर सूर्योदय की बात करें तो 1 मार्च को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 22 मिनट पर होगा। चंद्रमा का उदय शाम 4 बजकर 17 मिनट पर होगा और वह अगले दिन यानी 2 मार्च की सुबह 6 बजे तक दिखाई देगा।
रविवार के दिन दिशाशूल पश्चिम दिशा में माना गया है, इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
ये भी पढ़े…मुख्य द्वार का वास्तु महत्व: सही दिशा में दरवाजा लाए घर में खुशहाली, धन और सकारात्मक ऊर्जा






